उत्तराखंडराजनीति

उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव: इस युवा चेहरे पर अधिवक्ता परिवार का भरोसा

Uttarakhand Bar Council Elections: Advocate family trusts this young face

देहरादून : Uttarakhand Bar Council Elections: Advocate family trusts this young face

आज उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव में वोटिंग जोरों पर है। इस बार 104 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें कई पुराने चेहरे भी शामिल हैं, लेकिन अधिवक्ता परिवार एक युवा चेहरे पर खास भरोसा जता रहा है।

रुड़की के वकील राव बिलावर (43) पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं और हरिद्वार जिले से लेकर देहरादून, रुद्रपुर, किच्छा, खटीमा, बागेश्वर, विकासनगर व हल्द्वानी तक के अधिवक्ता समाज उनका खुलकर समर्थन कर रहा है।

अधिवक्ताओं का मानना है कि राव बिलावर की मेहनत और नए विचार इस बार चुनाव को नई दिशा दे सकते हैं। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कहा, “युवाओं की भागीदारी इस चुनाव में अहम है। पुराने चेहरों के साथ-साथ नए खून की जरूरत है।”

राव बिलावर रुड़की में लंबे समय से वकालत कर रहे हैं और उनकी सक्रियता ने सभी को प्रभावित किया है। वोटिंग सुबह से शुरू हो चुकी है और शाम तक चलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button