उत्तराखंड

युवा नेता अरविंद उर्फ आनू बने (भीम अर्मी) आजाद समाज पार्टी के लालकुआँ नगर अध्यक्ष

युवा नेता अरविंद उर्फ आनू बने (भीम अर्मी) आजाद समाज पार्टी के लालकुआँ नगर अध्यक्ष, बोले, शोषण वंचित वर्ग की आवाज उठाते रहेगें।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता। लालकुआँ

लालकुआँ में (भीम अर्मी) आजाद समाज पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाते हुए अम्बेडकर नगर निवासी युवा नेता अरविंद कुमार उर्फ अन्नू को लालकुआँ नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है। यह नियुक्ति पार्टी के विस्तार अभियान के तहत अहम मानी जा रही है। वही संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि अरविंद कुमार लंबे समय से सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं, और हमेशा वंचितों-पीड़ितों की आवाज़ को सामने लाने का काम करते आए हैं।

उनकी सक्रियता और जनसरोकारों में गहरी पकड़ को देखते हुए आजाद समाज पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने बताया कि अरविंद कुमार की नियुक्ति से लालकुआँ क्षेत्र में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। उनका कहना है कि संगठन को ऐसे ही युवा, ऊर्जावान और जमीनी कार्यकर्ताओं की जरूरत है, जो न सिर्फ समाज के बीच जाकर काम करें, बल्कि पार्टी की विचारधारा को मजबूती से जनता तक पहुँचाएँ।

इधर नियुक्ति के बाद अरविंद कुमार उर्फ आनू ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वह संविधान, बराबरी, सामाजिक न्याय और भाईचारे की मूल भावना को आधार बनाकर काम करेंगे। क्षेत्र के युवाओं को संगठन से जोड़ना, स्थानीय समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराना और आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि नगर पंचायत लालकुआँ में शिक्षा, बेरोज़गारी, उत्पीड़न, सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर वह जनता के साथ मिलकर संघर्ष करेंगे। तथा संगठन के साथ आगे समाज की लड़ाई लड़ते रहेंगे।वही स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी अरविंद कुमार की नियुक्ति को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। इधर संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें नियुक्ति पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

इस मौके पर मुख्य रूप से आज़ाद समाज पार्टी के जिला सचिव सुरेश चन्द्र बेरी, खीमचन्द्र आर्या, मो०सुलेमान, फिरोज खान, सन्तोष आर्य, महेश चन्द्र, हरेन्द्र सिंह, मदन राम, अरविंद कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button