पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा “बिहार तो एक झांकी है, बंगाल अभी बाकी है’

पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा “बिहार तो एक झांकी है, बंगाल अभी बाकी है’ बोले आ गया है कांग्रेस मुक्त का वक्त,भाजपा कार्यकर्ताओं को दी बिहार जीत की बधाई।
रिपोर्टर-गौरव गुप्ता। लालकुआँ
लालकुआँ बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत पर लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों पर जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। यह जीत दर्शाती है कि जनता अब राजनीति के शोर में नहीं, बल्कि विकास के कार्यों में विश्वास करती है।
उन्होंने कहा कि बिहार की यह ऐतिहासिक जीत पूरे देश में एक सकारात्मक संदेश दे रही है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा, कार्यकर्ताओं की मेहनत और शीर्ष नेतृत्व की नीतियां जनता के दिलों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने इस विजय को केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि नए भारत के निर्माण की दिशा में बढ़ाया गया एक मजबूत कदम बताया। उन्होंने विपक्षी पार्टियां को वोट चोर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जनता सब जानती है जिसका उदाहरण वर्तमान का रिजल्ट है।
उन्होंने कहा कि बिहार तो एक झांकी है, बंगाल अभी बाकी है’। उन्होंने दावा किया है कि जल्द भारत काग्रेंस मुक्त बनेगा।



