उत्तराखंड

लालकुआँ युवा काग्रेंस नेता हेमवती नन्दन दुर्गापाल का आरोप बोले-भाजपा है बलात्कारियों की पार्टी

लालकुआँ युवा काग्रेंस नेता हेमवती नन्दन दुर्गापाल का आरोप बोले-भाजपा है बलात्कारियों की पार्टी, नैनीताल की घटना पर जताई नाराजगी,सरकार पर लगाया आपराधियों को संरक्षण देने के आरोप।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता। लालकुआँ

नैनीताल में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री देवसिंह बगड़वाल पर लगे एक किशोरी के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म के गम्भीर आरोप को लेकर प्रदेश की सियासत में जबरदस्त उबाल आ गया है। यहाँ लालकुआँ के युवा काग्रेंस नेता हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार के चार (4) साल के कार्यकाल में प्रदेश में महिला उत्पीड़न और दुष्कर्म की घटनाएं तेजी बढ़ी है। इन पर अंकुश लगाने में सरकार नाकाम साबित हो रही है। महिलाए ही नहीं बल्कि छोटी बच्चियां भी अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था केवल नाममात्र की रह गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़े नेता लगातार आपराधिक घटनाओं में शामिल पाए जा रहे हैं। और सरकार उन्हें सरंक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बजाय उनका बचाव किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसका सीधा उदाहरण नैनीताल में भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री देव सिंह बगड़वाल का पाॅक्सो अधिनियम और रेप जैसे गम्भीर अपराध में गिरफ्तार होना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता लगातार बेटियों और महिलाओं के साथ रेप जैसे गंभीर अपराधों में पकड़े जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन मामलो को दबाने और दोषियों को बचाने का काम कर रही है। जो बेटियों की सुरक्षा के साथ खुला मजाक है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार कि घटनाएं प्रदेश में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर रही है। तथा भाजपा सरकार का “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” जैसा नारा मजाक बनकर रहे गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को लेकर सरकार गंभीरता और संवेदनशीलता दिखाए वरना प्रदेश में काग्रेंस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने को बध्य होगें जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button