उत्तराखंड

CM धामी का दीपावली से पहले बड़ा तोहफा

CM धामी का दीपावली से पहले बड़ा तोहफा

देहरादून।

दीपावली से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। अब कर्मचारियों को 55 प्रतिशत की जगह 58 प्रतिशत दर से महंगाई भत्ता मिलेगा।

वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक जुलाई 2025 से प्रभावी होगा। इसके तहत कर्मचारियों को एक जुलाई से 31 अक्तूबर तक का डीए नकद भुगतान के रूप में मिलेगा।

 

राज्य सरकार के इस फैसले से 2.50 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री धामी के इस निर्णय से कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हमेशा अपने कर्मचारियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और कर्मचारियों के परिश्रम से ही प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। दीपावली से पहले यह निर्णय कर्मचारियों के लिए एक खास तोहफा साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button