उत्तराखंड

लालकुआं कॉलेज में प्रवेश को लेकर छात्रों का हंगामा, नारेबाजी से माहौल गरमाया

छात्रों का हंगामा।

रिपोर्टर – गौरव गुप्ता। लालकुआं

लालकुआं लालबहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्दूचौड़ में छात्रों ने प्रवेश प्रक्रिया को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि खराब मौसम और रविवार होने के कारण वे अंतिम तिथि तक फीस जमा नहीं कर पाए, जिससे उनका प्रवेश नहीं हो पाया है, जबकि उनका रजिस्ट्रेशन हो चुका था।

वही छात्रों की मांग है कि कुमाऊं विश्वविद्यालय उन्हें प्रवेश देने के लिए निर्देश जारी करे। इसके अलावा, नए छात्रों को मनपसंद विषय नहीं दिए जाने के कारण वे पढ़ाई में असमर्थ हो रहे हैं। छात्रों का कहना है कि कुमाऊं विश्वविद्यालय को उन्हें मनपसंद विषय दिए जाने चाहिए, अन्यथा उनका भविष्य खराब हो सकता है।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सीमा श्रीवास्तव ने बताया कि अंतिम तिथि तक फीस न जमा करने वालों का प्रवेश नहीं हो पाया है। उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय को पत्र भेजा है, और यदि वहां से निर्देश आते हैं तो ऐसे छात्रों का प्रवेश हो सकता है। प्राचार्य ने यह भी बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय में अधिकांश विषयों की सीटें पहले ही बुक हो चुकी हैं, इसलिए छात्रों को उपलब्ध सीटों पर ही प्रवेश लेना होगा।

छात्रों में आक्रोश बरकरार है, और वे लगातार कुमाऊं विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन भी मौके पर मौजूद है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का नेतृत्व छात्र नेता खजान चंद्र आर्या, सुमित सिंह कार्की, योगेश कुमार, ईशा उप्रेती समेत तमाम छात्र-छात्राएं कर रहे हैं । इस दौरान प्राचार्य डॉ. सीमा श्रीवास्तव ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर समाधान का आश्वासन दिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button