
Big Boss की चर्चित कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला का निधन, ‘कांटा लगा’ गाने से हुई थीं फेमस
देहरादून।
सॉन्ग कांटा लगा गाने से मशहूर हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का कार्डियक अरेस्ट की वजह से 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। आइकॉनिक म्यूज़िक वीडियो ‘कांटा लगा’ ने उन्हें रातों-रात फेमस बनाया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 जून की रात उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनकी मौत हो गई।
अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात अचानक निधन हो गया। शुरुआती जांच रिपोर्ट के मुताबिक शेफाली को कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें उनके पति पराग त्यागी ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर छा गई।
सूत्रों के अनुसार, शेफाली को बेहोशी की हालत में उनके पति और एक्टर पराग त्यागी, के साथ तीन अन्य लोग शुक्रवार रात मुंबई के अंधेरी स्थित बेलेव्यू अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शेफाली जरीवाला रियालिटी शो ‘बिग बॉस-13’ का भी हिस्सा रही थीं।
मामले में मुंबई पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।