डॉ० डी० सी० पसबोला को मिला महर्षि सुश्रुत आयुर्वेद विद्या अवार्ड

डॉ० डी० सी० पसबोला को मिला महर्षि सुश्रुत आयुर्वेद विद्या अवार्ड।
आयुर्वेद के क्षेत्र में गहन अध्ययन एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान।
देहरादून: 19-06-2025, गुरुवार। भारतीय स्वास्थ्य जागरूकता संघ ( Indian Health Awareness Association – IHAA) द्वारा डॉ० डी० सी० पसबोला, देहरादून, उत्तराखंड को वर्ष 2025 का महर्षि सुश्रुत आयुर्वेद विद्या अवार्ड प्रदान किया गया है।
डॉ० पसबोला द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि यह सम्मान आयुर्वेद उपचार, जड़ी बूटी ज्ञान, हर्बल चिकित्सा में अनुसंधान, आयुर्वेद चिकित्सा के द्वारा गंभीर रोगों के उपचार में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।
इसके अतिरिक्त डॉ० पसबोला के आयुर्वेद चिकित्सा के गहन सूत्रों, नियमों और गहन अध्ययन में रुचि को भी उल्लेखनीय बताया गया है तथा आगे भी इसी प्रकार उनके द्वारा लोगों की बेहतरीन स्वास्थ्य देखभाल एवं सुरक्षा की उम्मीद की गयी है।
डॉ पसबोला की इस उपलब्धि पर सभी शुभचिंतकों द्वारा शुभकामनाएं प्रदान की गयी हैं।
नोट:- डॉ० डी० सी० पसबोला आयुष विभाग उत्तराखंड के अन्तर्गत जिला देहरादून में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में चिकित्सा अधिकारी (मेडिकल आफिसर) एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें 21 वर्षों का आयुर्वेद चिकित्सा का अनुभव तो है ही, साथ ही इतने ही वर्षों का योग, प्राणायाम एवं ध्यान का भी अनुभव प्राप्त है। उनके चिकित्सालय में प्रातः नित्य योगाभ्यास किया एवं करवाया जाता है। इस प्रकार से उनके द्वारा आयुर्वेद एवं योग के द्वारा स्वस्थ के स्वास्थ्य की रक्षा एवं रोगियों के रोगों में प्रभावी चिकित्सा सेवा प्रदान की जाती है।