उत्तराखंड

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मौजूदगी में किया केदारघाटी की बेटी पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने नामांकन मिला हजारों समर्थकों का साथ। पढिए पूरी खबर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मौजूदगी में किया केदारघाटी की बेटी पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने नामांकन मिला हजारों समर्थकों का साथ। पढिए पूरी खबर।

हरीश चंद्र/ऊखीमठ 

रुद्रप्रयाग ऊखीमठ। केदारनाथ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के नामांकन के बाद जी आई सी के खेल मैदान में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व भारत पुनः विश्व गुरु बनने जा रहा जिससे भविष्य में भारत देश की विशिष्ट पहचान होगी।

उन्होंने कहा कि 5 नवम्बर 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि इक्कीसवीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का होगा इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का केदारनाथ के प्रति बाल्यकाल से आगाध श्रद्धा रही है इसलिए उनके नेतृत्व में बद्री केदार धामों में करोड़ रुपये के निर्माण कार्य गतिमान है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशा निर्देशन में देश नये भारत की ओर बढ़ रहा है तथा उनके नेतृत्व में उत्तराखण्ड श्रेष्ठ राज्य बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा में प्रति वर्ष वृद्धि हो रही है तथा प्रदेश सरकार तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने नकल विरोधी काननू लाकर तीन वर्षों में 18 हजार युवाओं को नौकरी मिली है।

उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि विपक्ष हमेशा झूठ फैलाने का काम रहा है जिसका परिणाम विपक्ष को हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिल चुका है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक आशा नौटियाल के जनहित के कार्यों की भूरि – भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि आशा नौटियाल सदैव जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहती है। भाजपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश व प्रदेश को विशिष्ट पहचान मिल रही है तथा देश व प्रदेश का चहुंमुखी विकास सुलभ व सरल तरीके से हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है तथा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से आज भाजपा संगठन बूथ स्तर पर मजबूत है।

पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश विश्व में सबसे अधिक ताकतवर बनता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आस्था केदारनाथ धाम से बाल्यावस्था से रही है। गढ़वाल सासंद अनिल बलूनी ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा के अन्तर्गत तीर्थाटन व पर्यटन की अपार सम्भावनाये है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीर्थाटन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकारों द्वारा जनहित में कई दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 600 करोड़ से अधिक की सौगात विगत दिनों रूद्रप्रयाग जिले को दी है। राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भटट् व कुलदीप रावत ने भी जनसभा को सम्बोधित किया।कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री गम्भीर सिंह बिष्ट व मंडल अध्यक्ष अनिल कोठियाल ने किया।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त कुमार गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटट्, जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पवार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, थराली भूपाल राम टमटा, घनसाली शक्ति लाल शाह , अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक दान सिंह रावत,जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल,सह प्रभारी रघुवीर बिष्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कप्रवान,दिनेश उनियाल , वाचस्पति सेमवाल, शकुन्तला जगवान, जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट, विनोद देवशाली ,कुलदीप नेगी आजाद,अनुसूया प्रसाद भटट्, देव प्रकाश सेमवाल, बीना बिष्ट, सविता भण्डारी, प्रदीप राणा,राय सिंह राणा, त्रिलोचन भटट्, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, आरती रावत, सुभाष रावत, प्रधान सन्दीप पुष्वाण पूर्व प्रधान प्रकाश रावत, जगदीश लाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव भट्ट, देवेन्द्र प्रसाद, चन्द्रमोहन उखियाल, वन पंचायत सरपंच पवन राणा, आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!