
देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड की राजनीति में उठा पठक से सियासत तेज़ हो रही है। दरअसल उत्तराखंड की राजनीतिक तैयारियां शुरू हो चुकी है तो वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड के भाजपा कांग्रेस में दल बदल जारी है। दरअसल भाजपा उत्तराखण्ड कांग्रेस को एक बार फिर से झटका देने जा रही है।
दोपहर 3:00 बजे भाजपा में कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेता शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में भाजपा की दिलाई जाएगी। आज मंगलवार 28 सितंबर अपराह्न 3 बजे भाजपा मुख्यालय देहरादून में उत्तराखण्ड के विभिन्न राजनैतिक दलों के कई प्रदेश स्तरीय नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।
इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेय उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर सभी पत्रकारों को अपराह्न 3 बजे मीडिया कवरेज के लिए आमंत्रित किया गया है।