उत्तराखंडमौसमवीडियो

बिग ब्रेकिंग : देहरादून में बारिश शुरू! अलर्ट जारी! Video..

देहरादून में बादलों की गड़गड़ाहट, काले घने बादलों के साथ बारिश शुरू

देहरादून : उत्तराखंड में मौसम मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी देहरादून में काले घने बादलों के साथ बारिश शुरू हो गई है आपको बता दें कि देहरादून में तेज हवाओं और काले घने बादलों के साथ बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है। राजधानी देहरादून में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश हो रही है।

उत्तराखंड में अब मानसून सीजन का असर दिखने की संभावना जताई गई है। नवरात्रि पर लोगों को दोपहर के समय उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है।  मौसम विज्ञान केंद्र ने आज से चार दिनों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में नवरात्रि के दिनों में ठंड बढ़ने वाली है। यहां से मानसून की विदाई के बाद अब पोस्ट मानसून सीजन अपना असर दिखाएगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से ही दिखाई देना शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार 15, 16, 17 और 18 अक्टूबर के लिए बारिश का येलो अलर्ट है।

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर

मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार 15 अक्टूबर की शाम से मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश और पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि होने की संभावना है। 16 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और इन तीन दिनों में ठंड बढ़ने की उम्मीद है।

वही चारधाम क्षेत्र में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। डॉ विक्रम सिंह ने यात्रा पर आ रहे तीर्थ यात्रियों से सावधानी बरतनी की अपील की है। 3500 मी की ऊंचाई पर बर्फबारी की भी उम्मीद है। 18 अक्टूबर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग में देहरादून समेत 9 जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है।

देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में मौसम बदल सकता है। अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है।

देहरादून का अधिकतम तापमान शनिवार को सामान्य से 2 डिग्री अधिक 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 32.0 और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

बदरीनाथ की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई। नीलकंठ, उर्वशी, मणकत पर्वत, नर और नारायण पर्वतों पर बर्फ दिखाई दी। उत्तराखंड में बदलते मौसम का आनंद लेने के लिए अब पर्यटक उमड़ने लगे हैं। चारधाम यात्रा में जहां भारी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। वहीं, सबसे ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं।

आपको बताते चलें विश्व विख्यात केदारनाथ धाम में अक्टूबर माह में ही बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। आज भी धाम में जमकर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के कारण धाम में ठंड भी बढ़ गई है। हालांकि बर्फबारी के बावजूद बाबा केदार के दर्शनों के लिये भारी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं।

यात्रा सीजन के दौरान जून माह तक बर्फबारी हुई और अब फिर अक्टूबर माह से ही धाम में बर्फ गिरनी शुरू हो गई है। सुबह से धाम में आज लगातार बर्फ गिर रही है। बर्फबारी के कारण धाम का मौसम बेहद ठंडा हो गया है।

बर्फबारी के चलते धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य भी रूक गये हैं। जबकि हेली सेवाएं भी प्रभावित हो गई हैं। बर्फबारी के चलते मौसम ठंडा हो गया है। धाम में अब शीतकाल शुरू हो गया है। पहले ओलावृष्टि तो फिर बर्फबारी शुरू हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!