
Effect of Biporjoy storm in Uttarakhand! alert
आज प्रदेश में मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपोरजॉय गुजरात के कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्र में तबाही मचाने के बाद राजस्थान की ओर बढ़ गया है। इस कारण राजस्थान के जालोर और बाड़मेर जिलों के कई इलाकों में आज भारी बारिश हुई है। IMD ने जालोर और बाड़मेर के लिए “रेड” अलर्ट जारी किया है और क्षेत्रों में 200 मिमी से अधिक वर्षा हो सकती है।
उत्तराखंड : गैंगेस्टर एक्ट का सरगना और 10000/- रुपये का इनामी आरोपी Arrest
अब आईएमडी के हालिया अपडेट में बताया गया कि राजस्थान के साथ-साथ पहाड़ी राज्य उत्तराखंड पर भी इस तूफान का असर पड़ेगा। 18 जून से उत्तराखंड में बिपोरजॉय तूफान का असर पड़ने वाला है। बताया जा रहा है कि यह तूफान कुमाऊं के कई जिलों में ज्यादा प्रभाव डाल सकता है, जिसके चलते बारिश के साथ तेज आंधी चलने की भी आशंका है।
आज प्रदेश में मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। गुजरात पहुंचने के बाद बिपरजॉय का असर उत्तर भारत के राज्यों में भी दिखने की आशंका है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश (Uttarakhand weather updates)से भले ही लोगों को कुछ राहत मिल रही हो लेकिन मैदानी इलाकों में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। वहीं अब लोगों को मॉनसून का इंतजार है।
मौसम विभाग के अनुसार 20 से 25 जून के बीच मानसून उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। वहीं बिपरजॉय चक्रवात का असर केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में देखने को मिल सकता है। प्रदेश में आज से चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का अप्रत्यक्ष प्रभाव नजर आ सकता है। जिसके चलते प्रदेश में कहीं-कहीं अंधड़ और तीव्र बौछारों की आशंका है।
ब्रेकिंग उत्तराखंड : कांग्रेस को तगड़ा झटका, ये दिग्गज BJP में शामिल
18 जून तक बारिश और आंधी चलने का अलर्ट
मौसम विभाग ने 18 जून तक बारिश और आंधी चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक 16 जून को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर! आदेश जारी! पढ़िए..
17 जून को भी इसी तरह का मौसम देखने को मिलेगा। जबकि 18 जून को प्रदेश के सभी जिलों में ओलावृष्टि और तेज बारिश के साथ 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ चलने की चेतावनी है। वही 19 जून के लिए भी यही अलर्ट रहेगा। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में प्रशासन संभावित बारिश के खतरे से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर चुका है। यहां इस समय चार धाम यात्रा भी चल रही है।