
बॉलीवुड में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी पॉपुलर जोड़ियों में से एक हैं। लोगों को दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद आती है। वे अक्सर उन पर प्यार लुटाते नज़र आते हैं। दोनों कलाकार सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इस बीच हाल ही में अभिषेक का एक बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें वो ऐश्वर्या के बारे में बात करते दिख रहे हैं। उनका एक बयान लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
बिग ब्रेकिंग:- एक बार फिर भूकंप के झटकों से डोल उठी देवभूमि
दरअसल, अभिषेक ने ये बातें बॉलीवुड हंगामा के साथ हुए इंटरव्यू में कहीं। जिस दौरान उनसे सवाल किया गया कि ऐश्वर्या का उन पर कितना असर है? जिस पर अभिषेक कहते हैं कि औरतें हमेशा आदमियों से ऊपर होती हैं। वे हर चीज को मैनेज करना जानती हैं। इसी तरह उनकी पत्नी भी बेस्ट है, जो उन्हें इमोश्नली सपोर्ट करती है। इसके साथ ही वे कहते हैं कि ऐश्वर्या का उनका पार्टनर होना उनके लिए खुशनसीबी वाली बात है, क्योंकि वो खुद उसी इंडस्ट्री से हैं। ऐसे में वो उनके काम को समझती हैं
इंतकाम: 24 घंटे के अंदर नाग की मौत का नागिन ने लिया बदला!
अभिषेक का कहना है कि जब आप एक चैलेंजिंग दिन के बाद अपने घर जाते हो तो आपके घर पर कोई होता है, जो आपको और आपकी फीलिंग्स को समझता है। इसके अलावा एक्टर ये भी कहते हैं कि ऐश्वर्या ने मुश्किल समय में भी उन्हें शांत रखने की कोशिश की है। उनका कहना है कि एक्टर्स काफी ज्यादा इमोश्नल होते हैं। ऐसे में कभी ऐसा हो जाता है कि वे अपनी फीलिंग्स को संभाल नहीं पाते। जिसके चलते उनकी फीलिंग्स फटकर बाहर आ ही जाती है। लेकिन उन्होंने ऐश्वर्या के साथ ऐसा होते कभी नहीं देखा है।
ब्रेकिंग: CM धामी ने दिया बयान! बोले-कानून से बड़ा कोई नहीं
गौरतलब है कि अभिषेक ने साल 2007 में ऐश्वर्या संग शादी रचाई थी। उनकी शादी काफी ज्यादा चर्चा में रही थी। लोगों ने दोनों की जोड़ी को सिर आंखों पर बिठाया और उन्हें ढेर सारा प्यार दिया। उनकी शादी को पूरे 15 साल होने वाले हैं। आज भी उनके बीच उतना ही प्यार कायम है, जितना कि पहले था। बता दें कि दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम उन्होंने आराध्या बच्चन रखा है। अभिषेक और ऐश्वर्या अक्सर अपनी बेटी के साथ स्पॉट हो जाते हैं। जहां वे एक पल के लिए पैपराजी की नज़रों से नहीं बच पाते। अक्सर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होती रहती हैं।