उत्तराखंड

शांतिपुरी में रिहायशी इलाके में घुसा विशाल मगरमच्छ, वन विभाग ने रेस्क्यू कर डौराडाम जलाशय में छोड़ा

शांतिपुरी में रिहायशी इलाके में घुसा विशाल मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डौराडाम में छोड़ा

शांतिपुरी नंबर 1 में गुरुवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक विशाल मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू कर उसे डौराडाम जलाशय में सुरक्षित छोड़ दिया है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज 8 अक्टूबर 2026 की रात लगभग 9:00 बजे शांतिपुरी नंबर 1 निवासी श्री वीरेंद्र सिंह कार्की के आवास परिसर में अचानक एक मगरमच्छ दिखाई दिया। घर के आंगन में मगरमच्छ को देख परिजनों और आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने बिना देर किए इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी।

​सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची वन दरोगा पान सिंह मेहता के नेतृत्व में टीम ने भारी मशक्कत के बाद मगरमच्छ पर काबू पाया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में वन विभाग के कर्मचारी शाहिद बेग, सुरेंद्र सिंह कार्की, कमल सिंह भाकुनी, हेमंत सिंह करायत, अमजद खान और पंकज कुमार जोशी शामिल रहे।

​स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से वन कर्मियों ने सावधानीपूर्वक मगरमच्छ को पकड़ा और सुरक्षित वाहन में लादकर डौराडाम जलाशय ले जाकर छोड़ दिया। सुरक्षित रेस्क्यू के बाद स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की टीम की तत्परता की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!