जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, सास ने बहू पर लगाए अवैध संबंध और झूठे मुकदमे में फंसाने के गंभीर आरोप

बरेली सतेन्द्र प्रताप सिंह
जेठ पर जबरदस्ती करने का आरोप,, सास बोली छोटे बेटे की पत्नी के अपने बहनोई के साथ हैं अवैध संबंध,,रात के समय सो रहे दम्पति के कमरे में जबरन घुसी महिला ने चीखना शुरू कर दिया कि पति के बड़े भाई ने मेरे साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया है,, जब कि मौके पर संबंधित व्यक्ति अपनी पत्नी और बेटी के साथ सो रहा था,, छोटी बिहार थाना इज्जतनगर क्षेत्र निवासी सावित्री देवी ने बताया कि उनकी छोटी बहू का आचरण अच्छा नहीं है,, उसका प्रेम प्रसंग अपने बहनोई के साथ काफी समय से चल रहा है,, आरोप है कि विपक्षी बहनोई अपनी साली से मुलाकात करने उसकी ससुराल आता जाता रहता है,, पत्नी अनीता की गलत हरकतों का आकाश और उसका परिवार विरोध करता है,, आरोप है कि बहनोई के सपोर्ट पर ससुरालियों का मुंह बंद करवाने की ख़ातिर अनीता ने अपने जेठ संगम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाना इज्जतनगर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था,, बुजुर्ग महिला सावित्री देवी ने बताया कि उनकी बहू अनीता झूठे मुकदमे में फंसाकर अपने बहनोई के साथ अवैध संबंध बनाए रखना चाहती है,,, फरियादी महिला के अनुसार दिन मंगलवार थाना इज्जतनगर पहुंची महिला और उसके बेटे आकाश की पुलिस ने कोई भी सुनवाई नहीं की उल्टा समझौते का दवाब बना रहे थे,, आज महिला ने परिवार के साथ पुलिस आफिस पहुंचकर एसएसपी बरेली को प्रार्थना पत्र देकर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई को गुहार लगाई है,, मामले में कप्तान ने जांच के आदेश पारित किए हैं,, इज्जतनगर थाना पर मिली महिला और उसके पुत्र ने आपबीती बताते हुए न्याय को गुहार लगाई है,,



