उत्तराखंड

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में काग्रेंस प्रदर्शन”प्रधानमंत्री और शिक्षामंत्री का फुंका पुतला

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में काग्रेंस प्रदर्शन”प्रधानमंत्री और शिक्षामंत्री का फुंका पुतला।

रिपोर्टर – गौरव गुप्ता 

लालकुआँ दिल्ली के जंतर मंतर पर पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस द्वारा किये लाठीचार्ज को लेकर आज युवा काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन चौराहे पर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान का पुतला फूंका। दौरान काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताया।

बताते चले कि यहाँ नगर काग्रेंस अध्यक्ष भुवन पाडे और युवा नेता कमल दानू के नेतृत्व में एकत्रित दर्जनों काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षामंत्री धर्मंन्द्र प्रधान का पुतला दहन किया।

इस मौके पर काग्रेंस वक्ताओं ने कहा कि जंतर-मंतर से संसद मार्ग की ओर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग करना अस्वीकार्य है। उन्होंने जोर दिया कि छात्र अपने भविष्य, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और निष्पक्ष परीक्षाओं की मांग कर रहे थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर के लाखों छात्र लगातार पेपर लीक की घटनाओं से परेशान हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठने के बावजूद उन्हें पद पर बनाए रखने पर सवाल उठाया।

उन्होंने कहा कि एक ओर निर्दोष छात्रों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर न्याय की मांग को अनसुना किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। छात्रों पर इस प्रकार की कार्रवाई पूरी तरह अस्वीकार्य है और इससे युवाओं में आक्रोश बढ़ेगा।उन्होंने छात्रों के प्रति पूर्ण समर्थन व्यक्त किया है।

साथ ही केंद्र सरकार से पेपर लीक की घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही, प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भी तत्काल निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई है। इस मौके वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेन्द्र बोरा,शंकर जोशी, पुष्कर दानू, अनूप भाटिया, अमजद खान,सहित कई काग्रेंस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button