उत्तराखंड

हल्दूचौड़ में 17 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्ट गौरव गुप्ता।

लालकुआँ- अज्ञात कारणों के चलते कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हल्दूचौड स्थित बच्चीधर्मा गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

यहाँ बताते चले कि लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत हल्दूचौड स्थित बच्चीधर्मा निवासी हेम पाडे की 17 वर्षीय बेटी मानसिक रूप से कमजोर थी। बुधवार की शाम युवती की मां हंसी पाड़े सब्जी लेने बाजार गई थी।

इसी दौरान युवती ने घर में स्थित पंखे में चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इधर सूचना पाकर मौके पर पंहुंचे कोतवाल ब्रजमोहन राणा ने घटनास्थल का बारीकी से मौका मुआयना” जिसके बाद फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने बारिकी से निरीक्षण कर युवती के शव को उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है‌।

पुलिस के अनुसार युवती मानसिक रूप से कमजोर थी जिसका दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जिसके चलते उसने यहा कदम उठाया। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button