मकान में जलभराव की समस्या को लेकर दो पक्षों में विवाद

बरेली सतेन्द्र प्रताप सिंह
मकान में जलभराव की समस्या को लेकर दो पक्षों में विवाद। बुजुर्ग महिला और उनके पुत्र ने एडीजी को प्रार्थना पत्र देकर इंसाफ़ को लगाई गुहार। घटना नौ जून की है जब थाना प्रेमनगर क्षेत्र के गांधी नगर निवासी बुजुर्ग महिला सर्वेश शर्मा पत्नी विनोद अपने घर के आगे के आम रास्ते की मरम्मत करवा रही थी। उनका कहना है कि पड़ोसी उर्मिला टंडन पत्नी स्वर्गीय कामेश्वर का मकान उनके घर के अगले हिस्से में पड़ता हैं।
महिला उर्मिला टंडन और उनके पुत्र अभिनव टंडन ने आम रास्ते की रोड जानबूझकर ऊंची करवा दी है जिस कारण बुजुर्ग महिला सर्वेश शर्मा के मकान में जलभराव की समस्या बनी रहती है। जिसके चलते नौ जून को बुजुर्ग महिला सर्वेश जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए रोड पर ईंटे लगवा कर अपना आम रास्ता ठीक करवा रही थी।
आरोप है कि इस दौरान पड़ोसी महिला अपने बेटे अभिनव टंडन को लेकर मौके पर पहुंच गई और गाली गलौज अभद्रता करने लगी इस दौरान बुजुर्ग महिला सर्वेश शर्मा ने आपत्ति की तो अभिनव बुजुर्ग महिला के साथ हाथापाई अभद्रता शुरू कर दी। बुजुर्ग महिला सर्वेश शर्मा का पुत्र अतुल शर्मा जो बाहर नौकरी करता है घर पर आया हुआ था
बुजुर्ग मां के साथ विपक्षी द्वारा अभद्रता किए जाने पर मौके पर पहुंचा तो दोनों पक्षियों के बीच मारपीट होने लगी टंडन परिवार द्वारा पुलिस को सौंपे गए सीसीटीवी फुटेज में सिर्फ अतुल को मारपीट झगड़ा करता दिखाया गया है।
बुजुर्ग महिला सर्वेश शर्मा और उनके पुत्र का आरोप है कि विपक्षी उनका मकान हथियाना चाहतें हैं जो आए दिन किसी न किसी बात को मुद्दा बनाकर बेवजह लड़ाई झगड़ा करने पर आमादा रहते हैं।
बरहाल मामले में सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर थाना पुलिस ने अतुल शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं जबकि झगड़े में अतुल शर्मा के पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद भी थाना पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।
समस्या से त्रस्त मां बेटे ने एडीजी जोन बरेली कार्यालय में प्रार्थना पत्र पर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की गुहार लगाई है



