उत्तराखंड

नगर पंचायत लालकुआं के विभिन्न कार्यों की होगी जांच, जनता से मांगे गए साक्ष्य

नगर पंचायत लालकुआं के विभिन्न कार्यों की होगी जांच, जनता से मांगे गए साक्ष्य।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता 

लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों एवं खर्चों की जांच अब तेज हो गई है। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एपी बाजपाई को जांच अधिकारी नामित किया गया है। इस संबंध में एक सार्वजनिक सूचना जारी कर आम जनता से संबंधित मामलों में तथ्य और साक्ष्य उपलब्ध कराने की अपील की गई है।

जारी सूचना के अनुसार नगर पंचायत लालकुआं में डस्टबिन क्रय, शौचालय पुनर्निर्माण, छठ पूजा स्थल के पुनर्निर्माण तथा शीत लहर के दौरान अलाव हेतु लकड़ी की असामान्य खपत जैसे मामलों की जांच की जाएगी। इन सभी बिंदुओं को लेकर शिकायतें प्राप्त होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है।

नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति के पास इन मामलों से जुड़े दस्तावेज, तथ्य अथवा साक्ष्य हों तो वह 16 मई 2026 तक कार्यालय अवधि में नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी कार्यालय पहुंचकर प्रस्तुत कर सकता है।

इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक पत्रावलियां एवं अभिलेख तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन द्वारा सार्वजनिक सूचना को कार्यालयों के सूचना पट्टों पर चस्पा करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। इस जांच को लेकर नगर पंचायत क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और लोग अब जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button