उत्तराखंड

टैक्सी स्टैंड में टैक्सी चालक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

लालकुआं नगर के टैक्सी स्टैंड क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक टैक्सी चालक मृत अवस्था में अपनी ही गाड़ी के अंदर मिला। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

इधर स्थानीय लोगों के अनुसार बागेश्वर नंबर की टैक्सी UK02TA3059 काफी देर से स्टैंड पर खड़ी थी, लेकिन चालक की ओर से कोई गतिविधि दिखाई नहीं दे रही थी। आसपास मौजूद लोगों को संदेह होने पर उन्होंने वाहन के पास जाकर देखा, तो चालक सीट पर एक व्यक्ति बेसुध हालत में पड़ा मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही लालकुआं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। चिकित्सकीय जांच में चालक को मृत घोषित कर दिया गया।

घटना के बाद टैक्सी स्टैंड क्षेत्र में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना रहा। तत्काल टैक्सी चालक भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल मृतक की शिनाख्त मदन राम उम्र 42 वर्ष ग्राम आरे बागेश्वर थाना बागेश्वर जिला बागेश्वर के रूप में हुई है मृतक की दो बेटियां और एक पुत्र है। वर्तमान में हल्द्वानी के दमुवाढूंगा मैं निवास कर रहता था। मृतक की मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। वहीं फॉरेंसिक टीम वाहन और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि चालक की मौत स्वाभाविक परिस्थितियों में हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button