डॉ० पसबोला को मिला प्रतिष्ठित भारत कमल पुरस्कार 2025

डॉ० पसबोला को मिला प्रतिष्ठित भारत कमल पुरस्कार 2025।
यह सम्मान पाने वाले उत्तराखंड के पहले चिकित्सक बने।
देहरादून: 10 जून 2025, मंगलवार।
डॉ० डी० सी० पसबोला को वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित भारत कमल पुरस्कार 2025 प्रदान किया गया है। डॉ० पसबोला यह सम्मान पाने वाले उत्तराखंड के पहले चिकित्सक बन गये हैं। डॉ० पसबोला को यह सम्मान आयुर्वेद, योग, प्राणायाम, ध्यान (माइंडफुलनेस) हैल्थकेयर हास्पिटल मीडिया मेनेजमेंट एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं जागरूकता और इस क्षेत्र में किए गए कार्यों एवं इन कार्यों के डिजिटल एवं सोशल मीडिया माध्यमों द्वारा बेहतरीन प्रचार प्रसार हेतु किए गए उत्कृष्ट मीडिया मेनेजमेंट हेतु प्रदान किया गया है।
डॉ० पसबोला द्वारा इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि यह पुरस्कार समाज के उन प्रतिष्ठित एवं अपने कार्य के प्रति समर्पित लोगों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने अपने कार्य एवं सेवा के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पण प्रदर्शित किया हो।
यह पुरस्कार उनकी उपलब्धियों और समर्पण को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने का एक तरीका है।
यह पुरस्कार प्रतिवर्ष भारत सेवा सोसायटी, बैंगलोर, कर्नाटक द्वारा VEYIL Foundation, बैंगलोर, कर्नाटक के सहयोग से प्रदान किया जाता है।
डॉ० पसबोला की इस उपलब्धि पर सभी शुभचिंतकों द्वारा शुभकामनाएं दी गयी हैं।