उत्तराखंड

विश्व दुग्ध दिवस समारोह: आंचल दूध के महत्व पर ज़ोर

विश्व दुग्ध दिवस समारोह: आंचल दूध के महत्व पर ज़ोर

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

हल्द्वानी/लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआँ द्वारा विश्व दुग्ध दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर आयोजित उपभोक्ता गोष्ठी में हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट और लालकुआं के पूर्व विधायक नवीन दुम्का तथा उपनिदेशक संजय उपाध्याय, तथा दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि आंचल डेरी ने श्वेत क्रांति के क्षेत्र में उत्तराखंड में ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है, आज राज्य की जनता विश्वास के साथ यहां के दूध और दुग्ध पदार्थों का शौक से सेवन कर रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक लालकुआं नवीन दुम्का ने कहा कि कहा कि स्वर्गीय डॉ वर्गीस कुरियन द्वारा भारत में पशुपालकों और ग्रामीणों को श्वेत क्रांति की ओर अग्रसर किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं ग्रामीणों से डॉ कुरियन के बताए मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपनिदेशक संजय उपाध्याय ने दुग्ध संघ की उपलब्धियां को बताते हुए कहा कि आज संघ दुग्ध क्रांति की ओर तेजी से बढ़ रहा है तथा आने वाले समय में एक बड़ा उत्पादन बनकर वह सामने आएगा।

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दूध को एक संपूर्ण आहार बताते हुए मानव स्वास्थ्य के लिए इसकी अनिवार्यता पर बल दिया। उन्होंने बच्चों के समग्र विकास, हड्डियों की मजबूती और बीमारियों से लड़ने की शक्ति में दूध की भूमिका पर विशेष ज़ोर दिया। उन्होंने कहा, “दूध केवल एक पेय पदार्थ नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, और लाखों लोगों की आजीविका का साधन भी है।”

उपनिदेशक डेरी संजय उपाध्याय और सामान्य प्रबंधक यूसीडीएफ आर एम तिवारी ने दुग्ध उत्पादन से जुड़े किसानों और डेयरी संचालकों की कड़ी मेहनत की सराहना की।

उन्होंने सरकार द्वारा डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने और दूध उत्पादकों को सहायता प्रदान करने के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने उपभोक्ताओं को सर्वोत्तम उत्पाद सुनिश्चित करने के लिए स्वच्छ दूध उत्पादन और गुणवत्ता मानकों के पालन के महत्व पर ज़ोर दिया।

दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को दही, पनीर, घी और अन्य डेयरी उत्पादों सहित दूध के विभिन्न उत्पादों के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादकों, डेयरी व्यवसाय से जुड़े लोगों और आम जनता ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम के संचालक प्रबंधक प्रशासन संजय भाकुनी ने प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए किया। इससे पूर्व डॉ वर्गीज कुरियन के चित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर प्रभारी उपार्जन सुभाष बाबू, सहायक प्रबंधक वित्त उमेश पठालनी, विजय चौहान, गोविंद सिंह मेहता, कृष्ण कुमार शर्मा, दीपा रैक्वाल, दीपा देवी, हेमा देवी, शांति कोरंगा, कृपाल सिंह, विपिन तिवारी, हेमंत पाल, गीता ओझा, शांति कोरंगा, रेखा बोरा, रश्मि धामी, सुरेश चंद्र सहित बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक प्रतिनिधि, कर्मचारी और अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!