उत्तराखंड

भारतीय जनता पार्टी किच्छा विधानसभा में सक्रिय सदस्य सम्मेलन संपन्न, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया उद्घाटन

भारतीय जनता पार्टी किच्छा विधानसभा में सक्रिय सदस्य सम्मेलन संपन्न, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया उद्घाटन

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

किच्छा, 8 अप्रैल — भारतीय जनता पार्टी किच्छा विधानसभा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन आज पार्टी कार्यालय में किया गया। यह सम्मेलन उन समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान में आयोजित किया गया, जिन्होंने सदस्यता अभियान के अंतर्गत 50 या उससे अधिक प्राथमिक सदस्य बनाकर पार्टी को मजबूत किया। ऐसे कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा सक्रिय सदस्य बनाया गया और उन्हें विधानसभा स्तर पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश तिवारी एवं अध्यक्ष नगला नगर पालिका सचिन शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए 11 वर्षों के विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने धारा 370 की समाप्ति, जनधन योजना, डिजिटल पेमेंट प्रणाली, महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु योजनाएं, उज्ज्वला योजना, मुद्रा लोन, रेलवे और सड़क विस्तार जैसी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सब कार्य पहले केवल एक कल्पना थे, जिन्हें मोदी सरकार ने वास्तविकता में बदला है।

शुक्ला ने सभी सक्रिय सदस्यों से आह्वान किया कि वे पार्टी की योजनाओं और सरकार की नीतियों को आम जनता तक पहुँचाएं, ताकि लोगों को यह विश्वास हो सके कि देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।

पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहाँ प्रत्येक सदस्य की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्य सम्मेलन का उद्देश्य पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी और सशक्त राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, जिसके करोड़ों कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य कर रहे हैं।

सम्मेलन के अंत में उन्होंने सभी सक्रिय सदस्यों से आगामी 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलने वाले पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया, जिससे पार्टी की नीतियों को जनसामान्य तक प्रभावी रूप से पहुँचाया जा सके।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश तिवारी, मनमोहन सक्सेना मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया ने संबोधित किया, कार्यक्रम का समापन भाषण मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी ने एवं संचालन प्रकाश पंत ने किया।

मण्डल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, पंतनगर मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष मयंक तिवारी,संदीप अरोरा,सुभाष तनेजा, सुरेन्द्र चौधरी, संजीव खन्ना, धर्मराज जायसवाल,नरेन्द्र टॉकली, नितिन चरन,आरती दुबे, मीना शर्मा,कविता मान, दया डसीला, शैली फुटेला, पूनम अग्रवाल, मधु गुप्ता, करुणा तिवारी, धनीराम, विशाल गुप्ता, दिव्यांश लूथरा, संजीव कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार गौतम, वीरेंद्र यादव, महेंद्र पाल, अखिलेश यादव, टीकम कोरंगा, पुरान भट्ट, मुकेश कोली, प्रकाश पंत, नारायण पाठक, रविकांत वर्मा, वीरेंद्र यादव, दीपक मिश्रा, जोगेंद्र सिंह जिंदू, विशाल गुप्ता, धीरज सिंह, दीपा राय, अर्चना राय, प्रियंका, रेनू यादव अंकित पाठक समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button