उत्तराखंडराजनीति

BJP नेता दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने खुद पैदल किया जलभराव क्षेत्र का निरीक्षण

लालकुआं से मुकेश कुमार की रिपोर्ट : लालकुआ की राजीव नगर बंगली कालोनी में पिछले कई सालों से लोगों को जलभराव की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। लोगों द्वारा कई बार स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन जिम्मेदारों ने अभी तक कोई सुध नहीं ली। वहीं उनसे मिले झूठे आश्वासनों से ल़ोग तंग आ चुके हैं।

इधर लोगों की मांग पर भाजपा युवा नेता दिपेंन्द्र सिंह कोश्यारी खुद पैदल जलभराव का निरीक्षण के लिए कालोनी पहुंचे। इसी दौरान लोगों ने उन्हें समस्या से अवगत काराया। जिसके बाद दिपेंन्द्र कोश्यारी ने संबंधित अधिकारियों को फोन पर समस्या से अवगत करते हुए जल्द निजात दिलने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही जलभराव से स्थानीय लोगों को निजात मिलेगी।

बताते चले कि लालकुआ के राजीव नगर बंगली कालोनी में जलभराव की समस्या वर्षो से है। कालोनी के पास वन निगम के डिपो की टूटी दिवार के चलते यहां जलभराव की समस्या हमेशा बनी रहती है। बारिश के बाद तो हालात जैसे बद से बदतर हो गए हैं। हर तरफ पानी ही पानी दिखाई देता और यहां के घरों में भी पानी घुस जाता है।

पिछले कई महीनों से यहां जलभराव की समस्या से लोग तंग आ गए हैं। लोग इसको लेकर अधिकारियों से गुहार लगा चुके है, लेकिन आज भी समास्या जस की तस बनी है। इधर लोगों की मांग पर कालोनी पहुंचे भाजपा युवा नेता दिपेंन्द्र सिंह कोश्यारी ने पैदल स्थलीय निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को फोन पर निकासी व्यवस्था सुचारू कराकर जलभराव की समस्या को तत्काल दूर कराने के निर्देश दिये।

इसके बाद उन्होंने क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की प्रमुख व मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के साथ दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पर काम शुरु हो जायेगा जिसके लिए उनकी अधिकारियों से वार्ता हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button