8 दिसम्बर को दिल्ली में होंगे सम्मानित…. श्रीकान्त एवं शैलजा, डॉ० अम्बेडकर नैशनल फैलोशिप अवार्ड एवं सावित्रीबाई फूले नेशनल फैलोशिप अवार्ड से….

8 दिसम्बर को दिल्ली में होंगे सम्मानित…. श्रीकान्त एवं शैलजा, डॉ० अम्बेडकर नैशनल फैलोशिप अवार्ड एवं सावित्रीबाई फूले नेशनल फैलोशिप अवार्ड से….
रिपोर्टर भगवान सिंह।
जनपद पौड़ी के समाजसेवी, डॉ. अम्बेडकर के मिशन को पौड़ी शहर से सम्पूर्ण भारत में प्रसारित करने वाले शैलजा एवं श्रीकान्त को आगामी 08 दिसम्बर 2024 को भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा समाज हित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए श्रीकान्त पुत्र गम्मा लाल को 40वाँ डॉ. अम्बेडकर नेशनल फैलोशिप अवॉर्ड 2024 एवं शैलजा सिंह आर्य पुत्री बीघा लाल आर्य को 40वाँ वीरांगना सावित्री बाई फूले, नेशनल फैलोशिप अवार्ड-2024 से सम्मानित किया जाएगा।
शैलजा एवं श्रीकान्त द्वारा समाज के शोषित एवं वंचित वर्गों के उत्थान हेतु विभिन्न प्रदर्शन। आन्दोलन एवं गोलमेज सम्मेलनों के माध्यम से शासन प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाई गई है। सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में दोनो का सफर प्रादेशिक शिल्पकार कल्याण समिति पौड़ी के मंच से शुरू हुआ है।
शैलजा सिंह आर्य द्वारा सामाजिक चेतना के क्षेत्र में बतौर वक्ता न सिर्फ उत्तराखण्ड अपितु जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र यवतमाल एवं दिल्ली रामलीला मैदान जैसे बड़े बड़े मंचों में उल्लेखनीय योगदान रहा है. जिसके लिए उन्हें “भीम पूत्री एवं उत्तराखण्ड की शेरनी” भी कहा जाता है…
वर्ष 2015 से श्रीकान्त निरंतर बैकलॉग, प्रमोशन मे आरक्षण बहाल, निजिकरण पर रोक, सफाई कर्मचारियों की ठेकेदारी प्रथा पर रोक, तथा अम्बेडकर मिशन को फैलाने हेतु उत्तराखण्ड सहित मध्य प्रदेश, कोलकत्ता, जम्मू कश्मीर, दिल्ली आदि राज्यों में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
शैलजा, श्रीकान्त ने बताया की इस कार्यक्रम की सूचना उन्हे डाक द्वारा प्राप्त हुई तथा वें इस उपलब्धी का श्रेय अपने सामाजिक गुरु स्व. श्री भगवान सिंह टम्टा जी को देते हैं।