उत्तराखंड

तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए 17 जुलाई तक बढ़ाई गई आवेदन की तिथि, आदेश जारी

महिलाओं को सशक्त करने के लिए राज्य सरकार है प्रतिबद्ध, तीलू रौतेली सम्मान मिलने पर बढ़ रहा महिलाओं का हौसला: रेखा आर्य

तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए 17 जुलाई तक बढ़ाई गई आवेदन की तिथि, आदेश हुआ जारी।

महिलाओं के सतत विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार है लगातार प्रयत्नशील: रेखा आर्या

देहरादून, 9 जुलाई। उत्तराखंड राज्य की वीरांगना रही तीलू रौतेली के सम्मान में हर वर्ष प्रदेश की महिलाओं को तीलू रौतेली अवार्ड दिया जाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह पुरस्कार दिया जाना है। जिसके लिए आवेदन मांगे गए थे। इस वर्ष इसके लिए आवेदन की तिथि को 12 जुलाई रखी गयी थी। जिसे अब 17 जुलाई 2024 कर दिया गया है जिसका कि विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

देहरादून : मानसिक रोगग्रस्त बच्चों और किशोरों का होगा survey

उत्तराखंड सरकार में महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार जो कि राज्य सरकार हर वर्ष देती है उसकी समय सीमा बढ़ाते हुए अब 17 जुलाई 2024 कर दी गई है।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार प्रयत्नशील है। आज महिलाओ की सुरक्षा का विषय हो या उन्हें आत्मनिर्भर बनाए जाने का विषय हो सरकार महिलाओं के हितों के लिए निरंतर काम कर रही है।

CM धामी ने गौला नदी से हुए भू-कटाव का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

 

आदेश में कहा गया है कि निदेशालय, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड के पत्र संख्या सी-980  25 जून, 2023 के द्वारा राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के अन्तर्गत वर्ष 2023-24 हेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाने की अन्तिम तिथि 12 जुलाई, 2024 निर्धारित की गयी थी।

दुःखद:- जम्मू के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड का लाल शहीद, घर मे मचा कोहराम

उक्त के सम्बन्ध में सूचित किया जाता है कि राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार हेतु ऑन लाईन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 17 जुलाई, 2024 की सांय 5:00 बजे तक विस्तारित की जाती है।

 

ऑनलाईन आवेदन पत्र विभागीय पोर्टल www.wecduk.in पर किये जायेंगे। पोर्टल का लिंक विभागीय वेबसाईट www.wecd.uk.gov.in पर भी उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button