गुरुग्राम भाजपा में संगठनात्मक मजबूती के प्रतीक बने जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय ‘पिंटू’ त्यागी : प्रदीप वजीराबाद

दक्ष दर्पण समाचार सेवा
गुरुग्राम।
गुरुग्राम भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय ‘पिंटू’ त्यागी के नेतृत्व में गुरुग्राम भाजपा लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। चाहे ‘मन की बात’ कार्यक्रम हो या संगठन द्वारा दिए गए अन्य महत्त्वपूर्ण दायित्व — हर कार्य में गुरुग्राम जिला भाजपा ने बार-बार शत-प्रतिशत रिकॉर्ड बनाते हुए प्रदेश में अपनी अलग पहचान स्थापित की है।
भाजपा आईटी सह-प्रमुख प्रदीप वजीराबाद ने बताया कि ‘मन की बात’ के प्रति आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की भावना को जन-जन तक पहुँचाने में गुरुग्राम जिला हर बार उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। इस सफलता का श्रेय जिले की सुदृढ़ संगठनात्मक क्षमता और जिला अध्यक्ष पिंटू त्यागी जी के कुशल मार्गदर्शन को जाता है।
प्रदीप वजीराबाद ने कहा कि पिंटू त्यागी जी अपने दायित्वों को न केवल पूरी निष्ठा से निभाते हैं, बल्कि कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की उनकी शैली पूरे संगठन को ऊर्जा प्रदान करती है। सरल स्वभाव, सौम्य नेतृत्व और कार्यशैली की पारदर्शिता ने उन्हें जिले के कार्यकर्ताओं का प्रिय बनाया है।
उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष के रूप में अब तक जो भी जिम्मेदारियाँ उन्हें मिलीं, उन्होंने हर बार अपेक्षाओं से बढ़कर कार्य कर यह साबित किया है कि वह संगठन के प्रति समर्पित और सेवा भाव से ओत-प्रोत नेता हैं। गुरुग्राम भाजपा परिवार को एकजुट रखने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए उनका निरंतर प्रयास सराहनीय है।
प्रदीप वजीराबाद ने विश्वास जताया कि पिंटू त्यागी जी के मार्गदर्शन में गुरुग्राम भाजपा आगे भी नई उपलब्धियाँ हासिल करती रहेगी।



