उत्तराखंडराजनीतिविविध

पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी ने ली 17 वें मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथ

चन्नी को कैप्टन अमरिंदर सिंह की जगह बनाया मुख्यमंत्री

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में चल रहे हैं लंबे सियासी ड्रामे के बाद आज चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। चरणजीत सिंह चन्नी को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शपथ दिलाई।

चन्नी को कैप्टन अमरिंदर सिंह की जगह मुख्यमंत्री बनाया गया है, जिन्होंने शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया था। चरणजीत सिंह चन्नी को कल पार्टी विधायक दल का नया नेता चुना गया था। चन्नी एक दलित सिख नेता हैं और लगातार तीन बार से विधायक हैं।

 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शपथ ग्रहण में पहुंचे। शपथ लेने से पहले चन्नी रूपनगर के एक गुरुद्वारे पहुंचे और माथा टेका। चन्नी दलित सिख समुदाय से आते हैं और अमरिंदर सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री थे। वह पंजाब के पहले दलित नेता हैं, जो राज्य के मुख्यमंत्री बने।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए पंजाब के मंत्रियों का राजभवन पहुंचा शुरू हो गया है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, मंत्री सुखजिंदर रंधावा भी समारोह में पहुंचे हैं। वहीं, सूत्रों के हवाले से खबर है कि पंजाब में उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे।

सूत्रों का कहना है कि सुखजिंदर सिंह रंधावा को उप मुख्यमंत्री बनाया जाना तय है जबकि दूसरे डिप्टी सीएम का नाम अभी तक तय नहीं हुआ है। चरणजीत सिंह चन्नी जी को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। पंजाब के लोगों की बेहतरी के लिए पंजाब सरकार के साथ काम करना जारी रखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button