उत्तराखंड
बाबा रामदेव के पतंजलि योग पीठ में साध्वी ने छत से कूदकर दी जान

हरिद्वार: उत्तराखंड से कोई बड़ी खबर सामने आ रही है जहां उत्तराखंड के हरिद्वार में साध्वी ने छत से कूदकर खुदकुशी कर ली है। दरअसल बाबा रामदेव की पतंजलि योग पीठ की एक शाखा वैदिक कन्या गुरुकुल में एक साध्वी ने छत से कूदकर आत्महत्या की। साध्वी मध्य प्रदेश की निवासी है और 2018 से यहां अध्यापन करा रही थी। वह यहां खुद भी शिक्षा हासिल कर रही थी।
पतंजलि योगपीठ की शाखा वैदिक कन्या गुरुकुल में साध्वी वेदाग्या की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या करने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना की जानकारी ली। साध्वी ने आत्महत्या क्यों की है, अभी इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है।
घटना को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं पुलिस छानबीन में जुट गई है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि हर पहलू पर जांच की जा रही है।