सहायक वन संरक्षक बनने पर विहिप ने किया आलाकि का स्वागत

रायवाला से महेश पंवार : राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की मोतीचूर रेंज में आयोजित एक कार्यक्रम में विहिप कार्यकर्ताओं ने रेंज अधिकारी के पद से सहायक वन संरक्षक पद पर प्रमोशन होने पर आलोकि का स्वागत किया। विहिप के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि आलोकि ने मोतीचूर रेंज अधिकारी के पद पर रहकर बतौ आयरन लेड़ी के तौर पर दबंगता के साथ अपनी डयूटी निभाई है।
मोतीचूर रेंज की निर्वतमान अधिकारी आलोकि को प्रमोशन कर उल्हें सहायक वन संरक्षक की जिम्मेदारी मिली है। इसके साथ ही उन्हें प्रभारी वन्यजीव प्रतिपालक चीला बनाया गया है। इस उपलक्ष में मोतीचूर रेंज में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वनकर्मचारियों ने उन्हंे पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें भावभीनि विदाई दी। तो वहीं विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष के साथ कार्यकर्ताओं ने सहायक वन संरक्षक अलोकी को जय श्रीराम का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान अजय कुमार सिंह ने कहा कि आलोकि ने मोतीचूर रेंज अधिकारी के पद पर रहकर बतौ आयरन लेड़ी के तौर पर दबंगता के साथ अपनी डयूटी निभाई है।
वहीं आलोकि ने कहा कि वन्यजीव संरक्षण और संवर्धन के लिए हम सबको एक जुट होकर कार्य करने की जरूरत है। उन्होने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ तालमेल के जरिए ही मानव वन्यजीव संघर्ष पर विराम लगाया जा सकता है। पूर्व उप प्रधान दीवान सिंह चैहान ने कहा कि आलोकि ने रेंज अधिकारी के पद पर रहकर दबंगता और निडर होकर अपनी डयूटी का निर्वहन किया है सभी उन्हें आयरन लेड़ी का दर्जा भी दिया है।
इस दौरान उप वनक्षेत्राधिकारी एस पी जखमोला, उप वनक्षेत्राधिकारी दिनेश डुंगरियाल, वन दरोगा आरती पन्त, वन दरोगा हरपाल सिंह गुसाईं, मनोज चैहान, सुरेन्द्र जोशी, आरती पंत, आशीष कुमार सहित वन आरक्षी पुष्पा नेगी, आशीष वर्मा, अजय साहू और विक्रम सिंह पुण्डीर आदि रहे।