
BREAKING: Cloud bursts here in Uttarakhand! Landed many houses! many missing
पिथौरागढ़ः उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलता रहता है वहीं उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश का रौद्र रूप देखने को मिला है। पिथौरागढ़ के धारचूला में शुक्रवार रात बादल फटने से भारी तबाही की सूचना है।
रद्द हुई पुलिसकर्मियों की यह भर्ती! मायूसी में तब्दील प्रमोशन का लम्बा इंतजार
प्रदेश के कुमाऊँ मण्डल के धारचूला क्षेत्र में देर रात को बादल फटने से भारी नुकसान की खबर मिल रही है।जहां नेपाल व भारत की सीमा पर काली नदी के उफान से कई मकान जलमग्न हो गए हैं, तथा प्राथमिक सूचनाओं के अनुसार नेपाल के क्षेत्र में एक महिला लापता बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि धारचूला बाजार में पहाड़ी से बरसाती पानी के साथ आया मलबा कई घरों में घुस गया है। जिससे कई मकान जमीदोंज हो गए है तो कई लोग लापता बताए जा रहे है। मौके पर रेस्क्यू जारी है।
BJP से बड़ी ख़बर: संगठन में हुआ बड़ा बदलाव! देखिए
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार धारचूला में शुक्रवार की रात बादल फटने (Cloud burst in Pithoragarh) से भारत और नेपाल सीमा पर ज्यादा मची है। इससे नेपाल में भारी नुकसान हुआ है।
उत्तराखंड: आज राज्य के इन जनपदों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
बताया जा रहा है कि प्रशासन की तरफ से बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। हेलीकॉप्टर से फंसे हुए लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। काली नदी खतरे के निशान के ऊपर पहुँची।
Big News: UKSSSC की 5 परीक्षाएं निरस्त! पढ़ें पूरी खबर
बताया जा रहा है कि पहाड़ों से भारी मात्रा में मलबा गिरा है। इस मलबे ने काली नदी का बहाव रोक दिया है। इससे नदी झील बन गई है । भारत के खोतिला के प्रेमनगर में काली नदी में बनी झील से घर जलमग्न भी हो गए हैं। पुल भी ढह गया है। कुछ लोगों के लापता होने की भी सूचना है। कई गाड़ियों के भी मलबे में दबने की सूचना मिली है। स्थानीय प्रशासन,पुलिस, एसडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई है।
ब्रेकिंग: दुःखद: उत्तराखंड! नहीं रहीं दुर्घटना में घायल SDM संगीता कनौजिया
ब्रेकिंग: देखिए धामी कैबिनेट के बड़े फैसले! कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर