राजनीतिविविध

BJP से बड़ी ख़बर: संगठन में हुआ बड़ा बदलाव! देखिए

Big news from BJP: There has been a big change in the organization! See

भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने 15 राज्यों/ क्षेत्रों के संगठन प्रभारियों और सह प्रभारियों को बदल दिया है। भाजपा (BJP) ने राज्यों के प्रभारियों की घोषणा कर दी है। महाराष्ट्र के दिग्गज नेता विनोद तावड़े को बिहार का प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में ओम माथुर को नियुक्त किया गया है।

उत्तराखंड: आज राज्य के इन जनपदों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

वहीं पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी मंगल पांडेय को दी गई है। मंगल पांडेय बिहार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं।
प्रकाश जावड़ेकर को केरल का प्रभारी बनाया गया है। लक्ष्मीकांत वाजपेई को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है। हरियाणा का प्रभारी विप्लव कुमार देव को बनाया गया है।

रद्द हुई पुलिसकर्मियों की यह भर्ती! मायूसी में तब्दील प्रमोशन का लम्बा इंतजार

केरल का प्रभारी सांसद प्रकाश जावेडकर को, जबकि राधा मोहन अग्रवाल को सह प्रभारी बनाया गया है। मध्य प्रदेश का प्रभारी मुरलीधर राव को बनाया गया है। मध्य प्रदेश में पंकजा मुंडे और डॉ. रमाशंकर कठेरिया को सह प्रभारी बनाया गया है।

ब्रेकिंग: देखिए धामी कैबिनेट के बड़े फैसले! कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

पंजाब का प्रभारी विधायक विजय भाई रुपाणी को जबकि डॉक्टर नरेंद्र सिंह रैना को सह प्रभारी बनाया गया है। दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव का प्रभारी सांसद विनोद सोनकर को बनाया गया है। सांसद राधा मोहन अग्रवाल को लक्षद्वीप का प्रभारी नियुक्ति किया गया है। तेलंगाना का प्रभारी तरुण चुघ को बनाया गया है।

ब्रेकिंग उत्तराखंड: इस दिन से सरकारी स्कूलों का बदलेगा समय! आदेश देखें

वहीं अरविंद मेनन को तेलंगाना का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। बीजेपी ने राजस्थान का प्रभारी सांसद अरुण सिंह को बनाया है। राजस्थान में विजया रहाटकर सह प्रभारी होंगे। त्रिपुरा का प्रभारी सांसद महेश शर्मा को बनाया है।

चंडीगढ़ का प्रभारी विजय भाई रुपाणी को बनाया है। नार्थ ईस्ट प्रदेश में संबित पात्रा को संजोयक नियुक्त किया है और सह संयोजक रितुराज सिन्हा होंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले 2023 में नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे। इन चुनावों का असर 2024 के लोकसभा चुनाव पर भी होगा, लिहाजा पांच चुनावी राज्यों में प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव को बेहद महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button