उत्तराखंडहल्ला बोल

अंकिता हत्याकांडः आज परिजनों ने रोका अंतिम संस्कार.

भाई का छलका दर्द! उठाए ये सवाल

Ankita murder case: Today the family stopped the last rites.

#अंकिता_भंडारी के परिजनों ने रोका अंतिम संस्कार.सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल??

क्यो तोड़ा गया रिजॉर्ट ,सबूत मिटाने की हुई है चेष्टा.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी सवाल उठा रहे परिजन फिर से पीएम कराने की उठा रहे मांग. प्रशासन अंतिम सस्कार के लिए परिजनों को मनाने में जुटा.

अंकिता के परिजनों का कहना है जब तक पूरी पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट नही आ जाती , तब तक अंतिम संस्कार नहीं होगा

अंकिता के परिजनों ने रोका अंतिम संस्कर

क्यो तोड़ा गया रिजॉर्ट ,सबूत मिटाने की चेस्टा

pm रिपोर्ट पर भी सवाल उठा रहे परिजन फिर से पीएम कराने की उठा रहे मांग

प्रसासन अंतिम सस्कार के लिए परिजनों को मनानाने में जुटा

ऋषिकेश एम्स में अंकिता भंडारी के शव का पोस्टमार्टम किया गया। प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंकिता के शरीर पर चोटों के कई निशान पाए गए हैं। हालांकि प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक अंकिता की मौत पानी में डूबने के कारण हुई है। शनिवार को एम्स के चार चिकित्सकों के पैनल ने अंकिता भंडारी के शव का पोस्टमार्टम किया।

Big Update: चीला नहर से बरामद अंकिता भंडारी का शव

उत्तराखंड के अंकिता मर्डर केस में जहां पोस्टमार्टम के बाद कई खुलासे हुए हैं। तो वहीं अब परिजनों ने पूरी रिपोर्ट न आ जाने तक अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। बताया जा रहा है की पोस्टमार्टम की पूरी रिपोर्ट सोमवार तक आएगी। ऐसे में फिलहाल शासन-प्रशासन परिजनों को मनाने में जुटा हुआ है।

बिग अपडेट: एक्शन में धामी सरकार! अंकिता हत्याकांड में..

प्राथमिक पीएम रिपोर्ट में चिकित्सकों के मुताबिक अंकिता के शरीर पर किसी ब्लंट ऑब्जेक्ट (बिना धार की वस्तु) से की गई चोट के निशान मिले हैं। रिपोर्ट में पानी डूबने से खून में ऑक्सीजन का स्तर कम होने को अंकिता की मौत का कारण बताया गया है।

ब्रेकिंग: सुनिए क्या बोलीं स्पीकर..? कुंजवाल और अग्रवाल..!

वहीं जब अंकिता के शव को नहर से निकाला गया तो उसकी एक आंख भी बाहर निकली हुई थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका जिक्र नहीं है। सोमवार को एम्स लक्ष्मणझूला थाना पुलिस को अंकिता के शव के पोस्टमार्टम की अंतिम रिपोर्ट मिल जाएगी। अंतिम रिपोर्ट में ही दुष्कर्म होने या न होने की पुष्टि हो पाएगी।

Big News: BJP नेता के बेटे ने कर दी अंकिता की हत्या

पुलिस भी पोस्टमार्टम की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। अंकिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी पौड़ी ने बताया रिपोर्ट संभवतया सोमवार को आएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सीधे कोर्ट में पेश किया जाएगा। नियमानुसार रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है।

Big News: उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! जानें

इस पूरे मामले में सबसे हैरानी की बात यह है कि एम्स प्रशासन का कहना है कि अंकिता के पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है। वहीं अंकिता हत्याकांड के विवेचना अधिकारी लक्ष्मणझूला थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोहर सिंह रावत का कहना है कि उनको अब तक पोस्टमार्टम कि कोई प्राथमिक रिपोर्ट नहीं मिली है।

ब्रेकिंग: शासन ने दो बड़े अफसरों के खिलाफ दिए विजिलेंस जांच के आदेश! जानें कौन हैं..?

उधर एएसपी पौड़ी शेखर सुयाल ने कहा कि वह अंकिता के शव को लेकर जा रही एंबुलेंस के साथ श्रीनगर के लिए निकले थे। ऐसे में उनके पास रिपोर्ट से संबंधित जानकारी नहीं है। जबकि एसएसपी पौड़ी गढ़वाल यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि विवेचना अधिकारी को पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट मिली होगी।

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट अब तक उनके पास नहीं पहुंची है। एम्स के पीआरओ हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट लक्ष्मणझूला थाना पुलिस को सौंप दी गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की अंतिम रिपोर्ट सोमवार को पुलिस को सौंप दी जाएगी।

वहीं लक्ष्मणझूला थाना वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोहर सिंह रावत अंकिता की हत्या के मामले की जांच कर रहे हैं। लेकिन एम्स की रिपोर्ट में चीला चौकी प्रभारी श्रद्धानंद सेमवाल को विवेचना अधिकारी बताया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!