
डोईवाला-(आशीष यादव) – ग्राम पंचायत मारखम ग्रांट में सिंचाई व्यवस्था को लेकर किसानों को हो रही परेशानी को देखते हुए अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परमिंदर सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को अवगत कराया, जिसके बाद पूर्व सीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजाजी पार्क के अधिकारियों को निर्देशित किया। सिंचाई नहर रिपेयरिंग में पार्क प्रशासन की तरफ से परमिशन न दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की। ओर शीघ्र अनुमति देने के लिए आदेशित किया।
इस दौरान ग्राम पंचायत मारखम ग्रांट के पूर्व ग्राम प्रधान व अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परमिंदर सिंह ने बताया की राजाजी पार्क से आ रही सिंचाई नहर कई जगह से क्षतिग्रस्त थी। जिस वजह से नहर में पानी नही आ रहा था। ओर पार्क प्रशासन द्वारा नहर रिपेयरिंग के लिए अनुमति भी सिंचाई विभाग को नहीं दी जा रही थी।
जिसके बाद उनके द्वारा किसानों की समस्याओं को देखते हुए इस पूरे मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को अवगत कर कराया गया। और आज पूर्व सीएम द्वारा पार्क अधिकारियों को सिंचाई नहर रिपेयरिंग की अनुमति के लिए आदेशित किया। जिसके पार्क प्रशासन द्वारा नहर रिपेयरिंग के लिए अनुमति दे दी गई है।
एक-दो दिन में किसानों को सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से मिलने लगेगी। जिसके लिए उन्होंने ओर ग्राम पंचायत सदस्य विनोद रौथाण, दीपक रावत, प्रताप बिष्ट, शिव प्रसाद, उत्तम रौथाण, कुसुम शर्मा के साथ किसानों ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार व्यक्त किया है।