बरेली में बेकाबू ट्रक ने तीन लोगों को रौंदा, 2 की मौत; एक गंभीर रूप से घायल
बरेली में बेकाबू ट्रक ने तीन लोगों को रौंदा, 2 की मौत; एक गंभीर रूप से घायल
बरेली:रिपोर्टर नाजिम अली
शहर के किला थाना क्षेत्र स्थित सत्य प्रकाश चौराहे पर एक भीषण सड़क हादसे में अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी सवार, बाइक चालक और एक मैकेनिक सहित तीन लोगों को बुरी तरह रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सत्य प्रकाश चौराहे पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने संतुलन खो दिया और सड़क किनारे मौजूद स्कूटी, बाइक और पास ही काम कर रहे मैकेनिक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दो व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया। तीसरे घायल की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की विधिक जांच शुरू कर दी गई है। मृतकों की शिनाख्त और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



