उत्तराखंड

महिला से देवर ने किया दुष्कर्म! ससुर पर भी आरोप! गिरफ्तार

लालकुआं से मुकेश कुमार की रिपोर्ट : मोतीनगर के फत्ताबंगर निवासी महिला ने अपने ससुराल वालो पर दहेज़ के लिए घर से निकालने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। यही नहीं महिला द्वारा देवर पर दुष्कर्म करने व ससुर पर दुष्कर्म का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर ससुर और देवर को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है।

मोतीनगर के फत्ताबंगर निवासी महिला ने कोतवाली मे तहरीर देते हुवे शिकायत कि उसका विवाह 2010 मे नरेन्द्र कश्यप के साथ हुवा था। उसके दो नाबालिक बच्चे भी हैं। विवाह के कुछ समय बाद ही उसकी सास, ननद, देवर व ससुर दहेज के लिए उत्पीड़न करते हुए उसके साथ गाली गलौज करने लगे। कई बार दहेज़ के लिए घर से भी निकाला।

आरोप लगाया एक दिन उसका पति जब घर पर नही था तो उसके ससुर ने कमरे मे घुस कर जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस कृत्य का उसने विरोध किया तो उसे घर से निकाल दिया। गत वर्ष जनवरी में जब वह घर पर अकेले थी तब उसके देवर गौरव ने उसके कमरे में घुसकर उसका बलात्कार किया। किसी को बताने पर बच्चो का जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद जब भी मौका मिलता देवर बच्चों काे मारने की धमकी देकर द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया जाता।

पति से शिकायत करने पर उन्होंने भी लोक लाज का भय दिखाकर मुझे चुप करा दिया। एक दिन देवर के द्वारा दुष्कर्म करने की शिकायत अपने ससुराल वालो से की तो उन लोगो ने उसे जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह मे अपनी जान बचाकर वह अपने मायके आ गई । दो दिसंबर को जब ससुराल गई तो उसके सास, ससुर, दोनो ननद व देवर ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद तीन दिसंबर को उसकी मां उसे छोड़ने ससुराल आई तो सास, ससुर व देवर ने उसे व उसकी मां को जान से मारने की नियत से प्रहार किया। पुलिस हैल्प लाईन पर कॉल कर पुलिस आने पर उसकी जान बच पायी।

महिला ने बताया कि उसके सास ससुर ने उसके दोनो बच्चों को अपनी गिरफत मे ले रखा है । बच्चो की जान माल की सुरक्षा के कारण ये लोग उसका आर्थिक , मानसिक व शारीरिक शोषण करते रहते हैं । कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर दहेज अधिनियम, बलात्कार समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही आरोपी ससुर और देवर को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button