उत्तराखंडराजनीतिवीडियो

राजनीति: कांग्रेस का BJP पर कटाक्ष! मसूरी विधायक को दी डाॅन की संज्ञा

मसूरी से वरिष्ठ संवाददाता सतीश कुमार की रिपोर्ट: एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लोक गायिका डॉ सोनिया आनंद रावत का मसूरी कांग्रेस के नेताओं ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया. इस दौरान वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर आरोप लगाए और 2022 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा किया.

Breaking: BJP को लगा झटका! 14 पार्षदों ने पार्टी से दिया इस्तीफा

उत्तराखंड प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं. कांग्रेस में हाल ही में शामिल हुई डॉक्टर सोनिया आनंद के शहर पहुंचने पर उनका स्वागत हुआ. सोनिया ने कहा कि उन्होंने मसूरी क्षेत्र की समस्याओं को खुद देखा है. पार्टी उन्हें मौका देगी तो उन्हें पता है कि क्या काम करना है.

बड़ी ख़बर: उत्तराखंड के इन जिलों में महसूस हुए भूकंप के झटके! घरों से

इस दौरान कार्यक्रम में पहुंची डॉक्टर सोनिया आनंद रावत ने कांग्रेसी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी विचारधारा शुरू से ही कांग्रेस की रही है. दिल्ली में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा उन्हें कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। डॉक्टर सोनिया आनंद ने बीजेपी सरकार को आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी सरकार ने कुछ काम नहीं किया. वो महिला सशक्तिकरण का नारा देते हैं, लेकिन ऐसा कहीं नजर नहीं आ रहा है.

पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने भी क्षेत्रीय विधायक गणेश जोशी पर मसूरी का विकास ना किए जाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मसूरी विधायक द्वारा मसूरी के विकास के लिए दो हजार करोड़ रुपए की योजनाओं की बात की जा रही है, परंतु धरातल पर कुछ नजर नहीं आ रहा है.

ब्रेकिंग: IPS सिन्हा को मिली अहम जिम्मेदारी! राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया

उन्होंने कहा हाल में मुख्यमंत्री द्वारा कई योजनाओं का शिलान्यास किया गया, परंतु उसके लिए सरकार के पास पैसा नहीं है. जिन योजनाओं का लोकार्पण भी किया गया व कार्य पूरे ही नहीं हुए हैं. यह योजनाएं कांग्रेस की हरीश रावत सरकार के समय पर स्वीकृत की गई थीं.

वहीं पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि घोषणाओं में सरकार को महारत हासिल है. इसके लिए कहीं पर भी बजट की व्यवस्था की बात नहीं की गई है. जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि भाजपा की सरकार द्वारा खनन, शराब और भू-माफिया के हाथों में प्रदेश को बेचने का काम किया गया है.

उत्तराखंड: करोड़ों की छात्रवृत्ति घोटाले में अधिकारी को SIT ने किया गिरफ्तार

वहीं हाल में ही आबकारी विभाग से कई सचिवों को बदला गया. प्रदेश में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से काम करने वाले अधिकारियों को घर बैठाने का काम किया गया है जो बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि तीन मुख्यमंत्रियों ने आबकारी विभाग में तीन सचिव बदल डाले. साथ ही वर्तमान में आबकारी सचिव को ही आबकारी आयुक्त का जिम्मा दिया गया है.

Breaking: BJP को लगा झटका! 14 पार्षदों ने पार्टी से दिया इस्तीफा

उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लगने के बाद सरकार द्वारा करीब 600 नियुक्ति की गई हैं. इसकी शिकायत निवार्चन आयोग से की जायेगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सब देख रही है और आने वाला समय कांग्रेस का है. इस बार कांग्रेस प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है.

उन्होंने कहा कि मसूरी विधायक गणेश जोशी बार-बार रिपोर्ट कार्ड की बात करते हैं, लेकिन आज तक भी उनके द्वारा रिपोर्ट कार्ड पेश नही किया. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट कार्ड में कुछ ऐसी उपलब्धियां नहीं है जिन्हें लेकर वे उसे पेश कर सके.

वहीं डॉक्टर सोनिया आनंद रावत ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस में आस्था रखते हुए कांग्रेस की सदस्यता ली है. जब उनसे पूछा गया कि डॉ हरक सिंह रावत भाजपा में हैं. इस पर सोनिया आनंद रावत ने कहा कि हरक सिंह की आस्था भाजपा पर है. एक ही परिवार में अलग-अलग सोच के लोग होते हैं. डॉक्टर सोनिया आनंद ने कहा कि मसूरी विधायक गणेश जोशी समाजसेवक कम, डॉन ज्यादा नजर आते हैं. उन्होंने मसूरी विधायक गणेश जोशी को डॉन की संज्ञा दे डाली. उन्होंने कहा कि मसूरी विधानसभा में आज भी कई क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की कमी है और पिछले 10 सालों में मसूरी विधायक के पास कोई भी ऐसी उपलब्धि नहीं है जिसे लेकर वे जनता के पास जा सके.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!