MI-17V5 हेलिकॉप्टर क्रेश! ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के स्वास्थ्य पर अपडेट

भारतीय वायु सेना अधिकारी ने बताया कि कैप्टन की सेहत अब भी ठीक नहीं है। … ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का इस समय बेंगलुरू के कमांड अस्पताल में इलाज चल रहा है। दरअसल, आठ दिसंबर को हुई हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जीवित बचने वाले वे अकेले व्यक्ति हैं। दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और 12 अन्य लोगों की जान चली गई थी।
इस हादसे में देश ने एक झटके में अपने पहले CDS बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 11 अन्य वीर सपूतों को खो दिया। इस हादसे में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह इकलौते ऐसे जवान है जो जीवित है और इस वक़्त वो बैंगलोर में सेना के कमान अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे है।
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के स्वास्थ्य पर मिल रही लेटेस्ट अपडेट के अनुसार उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। उनका हाल ही में डायलिसिस हुआ है,हालांकि उनका बीपी अब कंट्रोल में आ गया है। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का इलाज करने के लिए डॉक्टरों की विशेष टीम अस्पताल में मौजूद है।
कैप्टन वरुण सिंह के परिजनों से देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बातचीत की। उन्होंने कैप्टन वरुण सिंह के परिजनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। राजनाथ सिंह ने वरुण सिंह के परिजनों से कहा सारा देश उनके साथ हैं, परिवार के द्वारा भी वरुण सिंह को मिल रहे इलाज से संतुष्टि जताई गई है।