उत्तराखंडबिज़नेस

UNDP के सहयोग से महिलाओं के समूह को मेयर ने भेंट की सिलाई मशीन

निर्धन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नगर निगम ऋषिकेश कटिबद्ध

ऋषिकेश/रिपोर्ट:—महेश पंवार: नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रयासरत है। इसके लिए समय-समय पर महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। निगम में यू एन डी पी के सहयोग से उन्नति एस एच डी ग्रुप की महिलाएं को सिलाई मशीन वितरित की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि यह महज सिलाई मशीन नहीं बल्कि जीवन के स्तर को सुधारने के लिए हथियार साबित होगा। इसके बूते कपड़े के थेले बनाकर महिलाएं सिलाई कर खुद पैसे कमाकर परिवार का गुजारा करने में सहायता कर सकेंगी। ऐसे में तमाम और भी महिलाएं आत्मनिर्भर होने की दिशा में सोच सकेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button