उत्तराखंडराजनीतिहल्ला बोल

बड़ी ख़बर उत्तराखंड: कर्मकार कल्याण बोर्ड से शमशेर सिंह सत्याल की छुट्टी

त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री रहते ही उन्हें बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश से बड़ी ख़बर सामने आ ई है, सरकार ने आखिर कर्मकार कल्याण बोर्ड से शमशेर सिंह सत्याल को हटाने का फैसला कर लिया है। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल की बोर्ड से छुट्टी कर दी गई है। साथ ही शासन ने बोर्ड का पुनर्गठन भी कर दिया है।
सचिव श्रम हरबंस सिंह चुघ को बोर्ड के अध्यक्ष और पीसीएस डा अभिषेक त्रिपाठी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही बोर्ड को लेकर सत्याल और श्रम मंत्री डा हरक सिंह रावत के मध्य छिड़ी रार के अब खत्म होने के आसार हैं।
जानकारी के अनुसार इसको लेकर आदेश जारी कर दिए जाएंगे। उधर बोर्ड की सचिव मधु चौहान को भी हटाए जाने का फैसला लिया गया है। कर्मकार कल्याण बोर्ड में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल के बीच चल रही वर्चस्व की लड़ाई आखिरकार खत्म होने जा रही है।
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के साथ आमने-सामने की लड़ाई रखने वाले शमशेर सिंह सत्याल को आखिरकार सरकार ने बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाने का फैसला ले लिया है। बता दें कि शमशेर सिंह सत्याल, त्रिवेंद्र सिंह रावत के बेहद करीबी माने जाते थे। त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री रहते ही उन्हें बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था।
इसके बाद मंत्री हरक सिंह रावत और शमशेर सिंह सत्याल के बीच चली तनातनी के बीच कई बार हरक सिंह रावत ने शमशेर सिंह सत्याल को हटाए जाने को लेकर मोर्चा भी खोला था। लेकिन एक लंबे समय तक शमशेर सिंह सत्याल को सरकार ने नहीं हटाया।

अब अब खबर है कि शमशेर सिंह सत्याल को सरकार ने हटाने का फैसला ले लिया है। इसमें बड़ा अपडेट यह भी है कि बोर्ड की सचिव मधु चौहान को भी सचिव पद से हटाया जा रहा है। उनकी जगह एक सीनियर पीसीएस अधिकारी को बोर्ड का सचिव बनाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button