अपराधउत्तराखंडहल्ला बोल

बड़ी ख़बर: राजधानी देहरादून में डबल मर्डर से सनसनी

देहरादूनः राजधानी देहरादून में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी लगने के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार धोलास क्षेत्र में घर में लहूलुहान हालत में महिला और नौकर का शव मिला है। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। घटना स्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।

देहरादून राजधानी दून के प्रेमनगर के धोलास इलाके में महिला व नोकर का शव घर मे मिला है।उन्नति शर्मा उम्र करीब 55 साल नोकर श्याम उम्र 50 वर्ष का शव लहूलुहान मिला है। घर में ही पुलिस को सूचना के बाद पहुंचने पर पति जिसका नाम सन्दीप बताया जा रहा है मौके पर ही मिला है।

पुलिस इस डबल मर्डर के पीछे अवैध सम्बन्धो का एंगल देख रही है। फिलहाल मौके पर fsl टीम पहुँच रही है। बताया जा रहा है। पति 40 साल करीब विदेश में रहे है। जो हालिया दिनों में वापस लौटे है।

SSP जनमेजय खंडूरी और एसपी सिटी सरिता डोभाल भी मौके पर पहुंच चुके हैं। पुलिस ने प्रारंभिक जानकारी जुटाकर हत्यारे की तलाशा शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button