उत्तराखंडधर्म-संस्कृतिमनोरंजनवीडियो

आजादी के आंदोलन में सभी देश की आजादी के लिए लड़े

आज जाति धर्म के लिए युद्ध चल रहा है:- गुलाम नबी आजाद

स्थानीय स्तर पर भी तीन विभूतियों को किया गया सम्मानित

मसूरी: ब्यूरो मुख्य संपादक/ग्राउंड जीरो से शगुफ्ता परवीन:

शहीद भगत सिंह के 114वें जन्म दिवस पर इप्टा मसूरी ने शहीद ए आजम भगत सिंह सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें आजादी में अहम योगदान देने वाले अश्फाक उल्ला खां, भगत सिंह, सुखदेव, बहादुर शाह जफर के परिजनों को सम्मानित किया गया। वहीं स्थानीय स्तर पर भी तीन विभूतियों को सम्मानित किया गया।

राधाकृष्ण मंदिर सभागार में आयोजित शहीद भगत सिंह के 114वें जन्म दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व गांधी ग्लोबल फैमिली के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने अपने संबोधन में कहा कि 9 अगस्त 1942 को अंग्रेजों भारत छोड़ो का आखरी नारा लगा व उसके बाद देश की आजादी का आंदोलन तेज हो गया।

कार्यक्रम में बहादुर शाह जफर के परिवार से आए सदस्यों को इंगित करते हुए उन्होंने कहा कि बहादुर शाह जफर एक नेक दिल इंसान व बेहतरीन इंसान थे10 सितंबर 1927 को स्पार्की लाल राम प्रसाद बिस्मिल, राजेंद्र लहरी को फांसी हुई। उसके बाद 23 मार्च 1931 को भगत सिंह राजगुरू व सुखदेव को फांसी हुई। उन्होंने कहा कि सबका लक्ष्य एक ही था देश की आजादी। लेकिन हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कुछ हिंसा और अहिंसा के पथ पर चलते थे। उन्होंने कहा कि उस समय जातियों की लड़ाई नहीं होती थी। उन्होंने कहा कि आज सभी धर्म का वीडियो चल रहा है और जाति का युद्ध चल रहा है।

उन्होंने कहा कि आज जाति धर्म को लेकर लड़ाईयां हो रही है। उन्होंने बहादुर शाह जफर के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आज लोग पैसे की ओर भाग रहे हैं जब तक शांति व प्यार नहीं होगा, देश का विकास नहीं हो सकता, अगर आपके पास करोड़ो रूपये भी होगें तो नींद नहीं आयेगी। हालात यह है कि इंसान इंसान से डर रहा है।

उन्होंने कहा कि हम कश्मीरी पंडित थे लेकिन लेकिन सभी ने धर्म बदल दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम दो भागों में होना चाहिए था क्यों कि देश में देश के विभिन्न हिस्सों से लोग आये हैं। लेकिन जो बातें यहां हुई उसे जीवन मेें लाये भूलें नहीं। इससे पहले भगत सिंह चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया व जनगीत गाये गये जिसमें शहीदों के परिजनों ने भी भाग लिया व उनका माला पहना कर स्वागत किया गया।

इसके बाद आयोजित सम्मान समारोह मेंभगतसिंह के भतीजे किरण सिंह संधू, अश्फाक उल्ला खां के प्रपौत्र अश्फाक उल्ला खां, व सुखदेव के प्रपौत्र अनुज थापर को शॉल, स्मृति चिन्ह व गुलदस्ता देकर बतौर मुख्यअतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व गांधी ग्लोबल फैमिली संस्था के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने सम्मानित किया। वहीं उन्होंने मसूरी की प्रतिभा गायिका मनु वंदना को देश की आवाज, शिव अरोड़ा को फोटो ग्राफी व सोनिया आंनद रावत को गढभूमि रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में हिंदी मासिक नित्यनूतन वार्ता के आगाज ए दोस्ती विशेषांक का लोकार्पण भी किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का संचालन करते हुए इप्ता के प्रदेश महासचिव सतीश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया व सुधीर डोभाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मनु वंदना ने ऐ मेरे वतन के लोगों गीत गाया वहीं अनन्या ने कथक नृत्य किया।

कार्यक्रम में मेरा रंग दे बसंती चोला पर कलाकारों ने नृत्य किया। वहीं गढवाली लोक गीत की प्रस्तुति इप्टा के कलाकारों ने गढवाल की सस्कृति को प्रदर्शित किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत शहीद भगत सिंह चौक पर किया गया व उन्हें पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। कार्यक्रम में गांधी ग्लोबल फैमिली के सदस्य रवि नितेश शाह ने संस्था की विस्तार से जानकारी दी वहीं इप्टा की ममता राव ने इप्टा के गठन से लेकर वर्तमान तक की गतिविधियों की जानकारी दी।

इस मौके पर सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता राम मोहन राय, सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता अशोक अरोड़ा, इप्टा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मानंद लखेड़ा, पूर्व विधायक व उत्तराखण्ड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला, उपेंद्र थापली, सोनिया आंनद रावत, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, सभासद प्रताप पंवार, दर्शन रावत, मनीषा खरोला, आरती अग्रवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, सतीश ढौडियाल, सहित बड़ी संख्या में देश के 11 राज्यों से आये प्रतिनिधि प्रतिनिधि व इप्टा के साथी सुधीर डोभाल ,,संजीव बचवांन ,उर्मिला बचवांन ,राजेश शर्मा ,व व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष नागेन्द्र दत्त उनियाल, स्टेट न्यूज यूके की मुख्य संपादक शगुफ्ता परवीन और सुभानी, सलीम सहित बड़ी संख्या में इप्टा के साथी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button