
रिपोर्ट भगवान सिंह श्रीनगर गढ़वाल: श्रीनगर में नारी सशक्त, देश सशक्त की थीम पर महिला पुलिस कर्मियों में आत्मविश्वास एवं सुरक्षा की भावना जागृत करने आयोजित एक सप्ताह का आत्मरक्षा प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस मौके पर एसएसपी पौड़ी ने महिला पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रशिक्षित महिला पुलिस कर्मी जनपद के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं कार्यालयों में कार्य करने वाली युवतियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देंगी। कहा अन्य महिला पुलिस कर्मियों के लिए यह प्रशिक्षण अभी जारी रहेगा।
आत्मरक्षा हेतु महिला पुलिस कर्मियों को सशक्त करने के लिए जनपद पौड़ी जूडो एसोसिएशन के प्रशिक्षित ट्रेनर सागर पुरी के माध्यम से पहले चरण में 20 महिला पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक द्वारा एक्सरसाईज के माध्यम से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, महिला पर किसी चीज से आक्रमण होने पर बचाव सम्बन्धी सभी ट्रिक्स बताए गए।