
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। इस बार भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग जिला था। दोपहर 12.21 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 मापी गई है। वहीं, सूचना है कि भूकंप से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
बता दें, उत्तराखंड अपनी विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते आपदा से जूझता रहा है। भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड को बेहद संवदेनशील माना गया है। प्रदेश में छोटे भूकंप आते रहते हैं। प्रदेश को जोन चार और पांच में रखा गया है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस भूकंप से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।