
सोमवार को युवा कांग्रेस की 2022 को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलुवरु मौजूद रहे। रिंग रोड स्थित पर्ल ग्रैंड होटल में बैठक में 2022 में होने वाले चुनाव में युवा कांग्रेस की भूमिका इस प्रकार की होगी यह रूपरेखा तैयार की गई। 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए युवा कांग्रेस द्वारा इलेक्शन प्रभारी के रूप में मनीष चौधरी को नियुक्त किया गया।
मनीष चौधरी राष्ट्रीय सचिव के रूप में युवा कांग्रेसी में काम कर रहे हैं युवा कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य 2022 में प्रत्येक बूथ में 10 युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है और आगामी कार्यक्रमों में बेरोजगारी को मुख्य मुद्दा बनाते हुए भाजपा को गिरने का काम किया जाएगा।
उपयुक्त कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय सचिव प्रदीप सूर्या प्रदेश अध्यक्ष सुमित्र भुल्लर राष्ट्रीय सचिव वैभव वालिया राष्ट्रीय सचिव इशिता सेवा प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुपीठ प्रिंस प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप चमोली प्रदेश प्रदेश प्रवक्ता नवनीत कुकरेती प्रदेश प्रवक्ता आयुष सेमवाल जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नेगी प्रदेश महासचिव विनीत प्रसाद भट्ट रोबिन त्यागी कमल कांत आदि मौजूद थे।