उत्तराखंडवीडियो

उत्तरकाशी: NH में दरकी पहाड़ी! चपेट में आई कार, देखें वीडियो

उत्तरकाशी : प्रदेश में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित है। साथ ही कई मार्ग बाधित है. उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पहाड़ी से मलबा आने से जगह-जगह मार्ग बाधित हो गए हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ताजा मामला यमुनोत्री हाईवे का है। जहां सिलक्यारा के पास पहाड़ी से अचानक हुए भूस्खलन के कारण एक कार मलबे की चपेट में आ गई। गनीमत ये रही कि कार सवार किसी तरह से भागकर कर अपनी जान बचाई, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन की चपेट में आई कार बता दें कि
भूस्खलन के कारण यमुनोत्री हाईवे करीब ढाई घंटे बाधित
रहा। इस दौरान राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना
करना पड़ा। वहीं स्थिति सामान्य होने पर स्थानीय लोगों ने
किसी प्रकार से मलबे की चपेट में आई कार को धक्का मारकर
बाहर निकाला। सूचना पाकर बीआरओ की टीम भी मौके पर
पहुंच चुकी थी।  राजमार्ग से मलबा हटाकर यमुनोत्री हाईवे को
यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया है।

वहीं, देर रात हुई बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे हर्षिल घाटी के सुक्की टॉप के समीप भारी मलबा आने के कारण बन्द हो गया। वहीं हाईवे बन्द होने के सूचना मिलने पर बीआरओ की मशीनरी और मजदूर मौके पर पहुंचे। जिसके बाद करीब 3 घंटे की कड़ी
मशक्कत के बाद यमुनोत्री हाईवे को आवाजाही के लिए
सुचारू किया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने
बताया कि भूस्खलन के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे
बाधित हो गया था। बीआरओ की टीम ने मौके पर पहुंचकर
सड़क से मलबा हटा दिया है। जिसके बाद दोनों राजमार्गों को
आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया गया है, वहीं जो कार
क्षतिग्रस्त हुई है उसकी जानकारी ली जा रही है।

भारी का बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएंं सामने आ रही है वहीं उत्तरकाशी यमुनोत्री एनएच सिल्क्यारा के पास भारी भूस्खलन हुआ है भूस्खलन के कारण कार चपेट में आ गई है वही चपेट में आई कार मेंं सवार लोग बाल-बाल बच गए हैं आप इस वीडियो में स्पष्ट रूप सेेे देख सकते हैं किस प्रकार इस रूट पर कार के पास पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर गिरा हुुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button