
उत्तराखंड में आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी जोर आजमाइश शुरू हो चुकी है। जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने रैलियों का आगाज कर दिया है। तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में सियासी दल-बदल की कवायद जारी है।
विधायक राजकुमार के भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व विधायक मालचंद के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं थी, जिस पर मालचंद ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि वह भाजपा के सिपाही हैं और हमेशा रहेंगे।
आपको बता दें कि पूर्व विधायक मालचंद ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनके कांग्रेस में जाने की चल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुये कहा कि वे भाजपा के समर्पित सिपाही है। उन्होंने किसी भी विकट परिस्थितियों में पार्टी का साथ नहीं छोड़ा है।
उन्होने पार्टी हाईकमान द्वारा कांग्रेस विधायक राजकुमार को पार्टी में शामिल करने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि धीरे – धीरे कांग्रेस कमजोर होती जा रही है। निसंदेह उनके पार्टी में आने से भाजपा का कांग्रेस मुक्त भारत अभियान ओर मजबूत होगा।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के एक बहुत बड़ा नेता के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस ओर जादा कमजोर होगी। 2022 में भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। लोनिवि निरीक्षण भवन पुरोला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक मालचंद ने कहा कि वे वर्ष 2002 में भाजपा के टिकट पर पहली बार विधायक का चुनाव लड़ रहे है और दो बार विधायक बने है।
उन्होने कहा कि वे पार्टी के कर्मठ सिपाही है व उन्होंने कभी भी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा व हमेशा भाजपा के ऐजेंडा को आगे बढाया है। उन कहा कि कुछ लोग भाजपा छोड़कर चले गए थे व कांग्रेस का हाथ थाम लिया था पर उन्होने कभी भी भाजपा नही छोड़ी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई ऐसा कार्य नहीं किया है जो उनका टिकट कटेगा, उनका टिकट पक्का है ओर वे 2022 का विधानसभा चुनाव जितेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा बड़ी पार्टी है ओर राजकुमार के भाजपा में शामिल होने पर भाजपा का परिवार बढ़ा है। केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के बड़े नेता के पार्टि में शामिल होने से भाजपा को फायदा मिलेगा। इस अवसर पर प्रताप सिंह रावत श्रवण सिंह, नवीन असवाल ,हरीश बिजल्वाण, गिरीश कुमार उप्पल,विजेंद्र चौहान, विक्रम खत्री आदि मौजूद थे।