मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया येलो अलर्ट
प्रदेश के अधिकांश जनपदों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 23°C
देहरादून: प्रदेश में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश आफत बनकर बरस रही है। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित है। साथ ही कई मार्ग बाधित है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के तहत आज प्रदेश के अधिकांश जनपदों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के तहत आज प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। जिससे देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
ऐसे में देहरादून समेत प्रदेश के अन्य जनपदों में भी आज गरज के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 23°C रहेगा।