
उत्तराखंड में पुरोला विधानसभा से कांग्रेस विधायक राजकुमार ने रविवार को दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ले ली। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के विधायक का भाजपा में जाने से कांग्रेस को बड़े नुकसान के तौर पर देखा जा रहा है।
लगता है बड़ा भाजपा में जनाधार वाले नेताओं की बहुत कमी हो गई है , इसीलिए 2022 के चुनाव के चलते भाजपा अन्य दलों के जनाधार वाले नेताओं की तलाश में जुट गई है और इस मिशन में वह सफल होती भी दिख रही है। कुछ दिन पहले धनोल्टी के निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार को पार्टी में शामिल करने के बाद आज रविवार को पुरोला के कांग्रेस विधायक राजकुमार को पार्टी में शामिल करने से तो यही संकेत मिलते हैं।
उत्तराखंड में भाजपा अपने मिशन “अबकी बार 60 के पार” में लग गयी है। उत्तराखंड प्रदेश में कांग्रेस को एक ओर झटका लगा है। आज दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के एक और विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। उत्तरकाशी जिले की पुरोला सीट से कांग्रेस विधायक राजकुमार आज दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे।