
उत्तराखंड में आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी जोर आजमाइश शुरू हो चुकी है। जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने रैलियों का आगाज कर दिया है। विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में सियासी दल-बदल की कवायद जारी है। उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर साामने आ रही है जहां कांग्रेस को आज शनिवार को बड़ा झटका लगने वाला है।
दरअसल कांग्रेस के पूर्व ला से विधायक राजकुमार बीजेपी में घर वापसी करेगे। आज पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार दिल्ली में बीजेपी का दामन थामेंगे। पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार आज दोपहर नई दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
भाजपा सूत्रों के अनुसार राजकुमार को पार्टी में शामिल कराने का कार्यक्रम आज सुबह 11 बजे का था लेकिन, आज 11 बजे पुरोला में उत्तराखंड भाजपा की सह प्रभारी रेखा वर्मा का कार्यक्रम होने के कारण अब उन्हें दोपहर दो बजे भाजपा में शामिल किया जाएगा।
हालांकि, अंतिम समय में कार्यक्रम में कुछ तब्दीली हो सकती है। राजकुमार, मूलरुप से भाजपाई हैं। वह 2007 में पहली बार
सहसपुर सुरक्षित सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए
थे। 2012 में उन्होंने पुरोला से निर्दलीय चुनाव लड़ा, लेकिन हार
गए। 2017 में वह कांग्रेस में चले गए थे और पुरोला सीट से
विधायक चुने गए।
वहीं अब एक बार फिर वह दिल्ली में बीजेपी का दामन थामने जा रहे हैं। राजकुमार विधायक के करीबी सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। आपको बता दें कि राजकुमार को बीजेपी में शामिल कराने के पीछे अनिल बलूनी की कोशिशें बताई जा रही हैं। इससे पहले प्रीतम पंवार भी अनिल बलूनी के मनाने पर ही बीजेपी के हो गए थे।